खालिस्तानी कमांडो फोर्स के 3 आतंकी पीलीभीत मुठभेड़ में घायल, गुरदासपुर ग्रेनेड हमले के हैं आरोपी!

Pilibhit Encounter: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में हुए मुठभेड़ में खालिस्तानी कमांडो फोर्स के 3 आतंकी घायल हो गए हैं। पीलीभीत में पंजाब और उत्तर प्रदेश पुलिस की एसटीफ ने मिलकर एनकाउंटर किया और तीनों आतंकियों को गिरफ्तार किया, फिलहाल इसका इलाज चल रहा है। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के 3 आतंकी मारे गए हैं। मौत की अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि ये तीनों आतंकी गुरदासपुर में ग्रेनेड हमले में कथित रूप से शामिल थे। एनकाउंटर में घायल आतंकियों ने ही पंजाब के गुरदासपुर में पुलिस चौकी पर ग्रेनेड और बम फेंके थे। सोमवार तड़के पीलीभीत में उत्तर प्रदेश और पंजाब पुलिस की संयुक्त टीम के साथ मुठभेड़ में ये घायल हुए हैं।

Pilibhit Encounter

पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान गुरविंदर सिंह (25), वीरेंद्र सिंह उर्फ ​​रवि (23) और जसप्रीत सिंह उर्फ ​​प्रताप सिंह (18) के रूप में हुई है। ये तीनों गुरदासपुर निवासी हैं।

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने दिया मामले पर अपडेट

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने ट्वीट किया, "पाकिस्तान प्रायोजित खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (केजेडएफ) के आतंकी मॉड्यूल के खिलाफ एक बड़ी सफलता में, यूपी पुलिस और पंजाब पुलिस के संयुक्त अभियान में तीन मॉड्यूल सदस्यों के साथ मुठभेड़ हुई, जिन्होंने पुलिस पार्टी पर गोलीबारी की थी। यह आतंकी मॉड्यूल गुरदासपुर में पुलिस प्रतिष्ठानों पर ग्रेनेड हमलों में शामिल है। मुठभेड़ पीलीभीत के पीएस पूरनपुर के अधिकार क्षेत्र में हुई... घायल व्यक्तियों को तत्काल उपचार के लिए सीएचसी पूरनपुर ले जाया गया। पूरे आतंकी मॉड्यूल की बरामदगी का खुलासा करने के लिए जांच जारी है। दो एके राइफल और दो ग्लॉक पिस्तौल बरामद की गई हैं।"

उत्तर प्रदेश पुलिस ने मामले पर क्या जानकारी दी?

उत्तर प्रदेश पुलिस के महानिदेशक (कानून व्यवस्था) अमिताभ यश ने बताया कि तीनों पंजाब के गुरदासपुर में एक पुलिस चौकी पर ग्रेनेड हमले में शामिल थे। पीटीआई मुताबिक उन्होंने कहा, "मुठभेड़ में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें तुरंत इलाज के लिए सीएचसी पूरनपुर ले जाया गया।"

उन्होंने बताया कि उनके पास से दो एके-47 राइफल, दो ग्लॉक पिस्तौल और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया है। यश ने कहा, "स्थिति नियंत्रण में है और कानूनी कार्यवाही चल रही है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+