सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ ECI में शिकायत, BJP नेता शिशिर बाजोरिया ने की सख्त एक्शन की मांग
चुनाव आयोग से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री व टीएमसी चीफ ममता बनर्जी के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की गई है। मामले में भाजपा नेता शिशिर बाजोरिया ने मुख्य चुनाव आयुक्त को एक पत्र लिखा है। जिसमें सीएम व टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी पर बीजेपी नेताओं को खिलाफ अभद्र भाषा के इस्तेमाल का आरोप लगया गया है।
भाजपा नेता शिशिर बाजोरिया द्वारा हस्ताक्षरित पत्र में लिखा गया कि तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी द्वारा विशेष रूप से जिक्र करते समय आपत्तिजनक शब्द का उपयोग सुनना चौंकाने वाला है।

शिशिर बाजोरिया ने ईसीआई से मामले में सीएम ममता के खिलाफ एक्शन लेने की मांग करते हुए कहा, "राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारकों के खिलाफ अपमानजनक शब्दावली के इस्तेमाल से बचने के लिए बार-बार सलाह जारी की गई है। आयोग की महिमा की पूरी अवहेलना और अनादर करते हुए सीएम ममता बनर्जी ने माननीय प्रधान मंत्री का जिक्र करते हुए भी आपत्तिजनक शब्दावली का इस्तेमाल किया।"
बीजेपी नेता ने कहा, " उनकी (ममता बनर्जी) पार्टी सुप्रीमो के नक्शेकदम पर चलते हुए हमने कई टीएमसी प्रचारकों को अभद्र और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते देखा है, कुछ मामलों में तो एक महिला का जिक्र करते समय भी। उदाहरण के तौर पर, हम आपका ध्यान 4 अप्रैल को चुंचुरा के टीएमसी विधायक श्री असित मजूमदार द्वारा एक सार्वजनिक सभा में हमारी लोकसभा उम्मीदवार लॉकेट चटर्जी सांसद का जिक्र करते हुए की गई अपमानजनक टिप्पणियों की ओर आकर्षित करते हैं।"
वहीं सीएम ममता बनर्जी ने चुनाव से पहले हिंसा और दंगों के खिलाफ सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि हम दंगा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई एक्शन लेंगे। उन्होंने कहा, "सीएए का समर्थन करने वाले लोग सीएए के लिए आवेदन क्यों नहीं कर रहे हैं? जब आप सीएए के लिए अपना पंजीकरण कराएंगे तो आप विदेशी हो जाएंगे। आप अपना वोट भी नहीं डाल पाएंगे।"
सीएम ममता ने कहा, "वे बांग्लादेशी प्रमाणपत्र मांगेंगे और मैं अपने पिता के दस्तावेज नहीं दे सकती, हम सीएए और एनआरसी का समर्थन नहीं करेंगे। मैं बंगाल में इसकी अनुमति नहीं दूंगी। आप सभी बंगाल और भारत के नागरिक हैं।" वहीं सीएम ममता ने बीजेपी को आड़े हाथों लेते हुए कहा, "बिलकिस केस, हाथरस में मुस्लिमों और दलितों को अपमानित किया जा रहा था, तब आप कुंभकरण की नींद सो रहे थे। जब एनआरसी के दौरान असम में लोग मारे गए, तो आप सो रहे थे। ममता ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने केजरीवाल को गिरफ्तार भी कर लिया है।"












Click it and Unblock the Notifications