आज नहीं तो कल अभिषेक बनर्जी को हर हाल में जाना पड़ेगा जेल: सुकांत मजूमदार
2000 नोट को लेकर हुए फैसले के बाद पश्चिम बंगाल भाजपा चीफ ने कहा कि अभिषेक बनर्जी को हर हाल में आज नहीं तो कल जेल जाना पड़ेगा, वह डरे हुए हैं, यही वजह है कि वह सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हैं।

पश्चिम बंगाल भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि भविष्य में आज नहीं तो कल अभिषेक बनर्जी को हर हाल में जेल जाना पड़ेगा। अगर वह डरे हुए नहीं होते तो वह सुप्रीम कोर्ट नहीं जाते, लेकिन वह डरे हुए हैं, यही वजह है कि उन्हें सुप्रीम कोर्ट जाना पड़ेगा।
सुकांत मजूमदार ने कहा कि आम लोग डरते नहीं हैं, ममता बनर्जी जैसी नेता डरी हुई हैं क्योंकि उनकी पार्टी ने 2000 रुपए के नोट रखे हैं। जब 2000 का नोट बाजार में आया था तो इसका मकसद रुपए की कमी को पूरा करना था, क्योंकि उस वक्त नोटबंदी की गई थी।
जितनी बड़ी करेंसी होगी उतना ही बाद में यह फर्जी नोट बनेगी। कई टीएमसी नेताओं की नींद उड़ गई है, केंद्र सरकार के ऐलान के बाद, उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।
बता दें कि बहुचर्चित शिक्ष भर्ती घोटाले में अभिषेक बनर्जी से सीबीआई ने तकरीबन 9 घंटे तक शुक्रवार को पूछताछ की है। शनिवार की सुबह तकरीबन 11 बजे कोलकाता स्थित सीबीआई मुख्यालय में पूछताछ के लिए अभिषेक बनर्जी पहुंचे थे। शुक्रवार को सीबीआई ने उन्हें पेश होने के लिए समन भेजा था।
जिस तरह से कलकत्ता हाई कोर्ट ने सीबीआई और ईडी को पूछताछ के लिए अनुमति दी गई है, उसके बाद अभिषेक बनर्जी ने कहा था कि वह कोर्ट के इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख करेंगे।
अभिषेक बनर्जी ने कहा था कि मैं इन चीजों की परवाह नहीं करगा और लोगों की सेवा करने का प्रयास करता रहूंगा। अभिषेक बनर्जी ने सीबीआई को चुनौती दी है कि उन्हें गिरफ्तार करके दिखाए, अगर मेरे खिलाफ भ्रष्टाचार का कोई भी सबूत है तो मुझे गिरफ्तार किया जाए।












Click it and Unblock the Notifications