बंगाल में ममता सरकार पर बरसे योगी आदित्‍यनाथ, बोले- 2 मई के बाद TMC सरकार की व‍िदाई तय

कोलकाता। पश्‍चिम बंगाल के चुनावी रण में भारतीय जनता पार्टी के स्‍टार प्रचारकों में शामिल यूपी के सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने मंगलवार को यहां कई जनसभा को संबोधि‍त क‍िया। इस दौरान योगी आदित्‍यनाथ ने कांग्रेस, टीएमसी और सीएम ममता बनर्जी पर जमकर न‍िशाना साधा। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस, कम्यूनिस्टों, और टीएमसी ने बंगाल को खोखला बना दिया। योगी ने दावा क‍िया कि 2 मई के बाद टीएमसी सरकार की व‍िदाई सुन‍िश्‍चित है। योगी ने पुरुलिया में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, '2014 के बाद से एक बदलाव आया है, क्योंकि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अब चंडी पथ का पाठ कर रही हैं। 2014 से पहले देश में एक पीढ़ी थी, जो डरती थी कि अगर वे मंदिर जाते हैं तो उनकी धर्मनिरपेक्षता को खतरा होगा। लेकिन अब, मैं ममता दीदी को एक मंदिर में चंडी पथ का पाठ करते हुए देख रहा हूं।'

Recommended Video

    West Bengal Election 2021: Rajnath, Nadda और Yogi समेत मैदान में बीजेपी की पूरी फौज |वनइंडिया हिंदी
    west bengal assembly elections 2021 yogi adityanath hits out at TMC government

    भाजपा सरकार टीएमसी के गुंडों को द‍िलवाएगी सजा

    योगी ने कहा कि बंगाल के लोगों की पीड़ा ज्यादा दिनों तक नहीं रहने वाली है। बीजेपी इसका समाधान करने आई है। टीएमसी की गुंडागर्दी और अराजकता लंबे समय तक नहीं चल पाएगी। 2 मई के बाद टीएमसी सरकार की विदाई सुनिश्चित है। उन्‍होंने कहा कि टीएमसी के गुंडे कानून को नहीं मानते। दो मई के बाद जब भाजपा की सरकार आएगी तो इन गुंडों को चुन-चुनकर सजा दिलवाई जाएगी। अभी भी सत्ता का दुरुपयोग रुक नहीं रहा है। भाजपा के कार्यकर्ताओं को जगह-जगह इस सभा में आने से रोका जा रहा था। ममता दीदी जय श्रीराम के नारे से बहुत चिढ़ती हैं। योगी ने कहा कि कांग्रेस, कम्यूनिस्टों, और टीएमसी ने म‍ि‍लकर बंगाल को खोखला बना दिया। बंगाल को कांग्रेस कम्यूनिस्टों और टीएमसी के गुंडों का अड्डा नहीं बनने देना है। टीएमसी सरकार गौ तस्करी करके गौ माता को कटने के लिए पहुंचा देती है। यूपी में हम गौ तस्करी नहीं होने देते हैं और गाय को कटने भी नहीं देते हैं।

    योगी बोले- ममता दीदी ने राम का व‍िरोध क‍िया, तभी...

    बांकुड़ा में रैली को संबोधि‍त करते हुए योगी आदित्‍यनाथ ने कहा, 'हमारे जीवन से कोई राम को अलग नहीं कर सकता। जो राम से हमें अलग करने का प्रयास करेगा उसे सत्ता से वंचित होना पड़ेगा। ममता दीदी ने राम का विरोध करके तय कर लिया है कि अब बंगाल की जनता उन्हें बर्दाश्त नहीं करेगी। वे पहले भी ऐसा करती रही हैं।' योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि राम भारत की संस्कृति और परंपरा है। हमें कोई राम से अलग नहीं कर सकता। अगर कोई प्रयास करेगा तो जनता उसे जवाब देगी। यही गलती उत्तर प्रदेश के अंदर एक सरकार ने किया था। आज उसके हाल उत्तर प्रदेश में आप देख सकते हैं। पश्चिम मेदिनीपुर में रैली के दौरान यूपी के सीएम ने कहा, 'श्री राम जो भारतीय नागरिकों के आस्था के प्रतीक है। भगवान श्री राम का उदघोष करने पर टीएमसी के लोगों को आपत्ति क्यों है? यह पूछा जाना चाहिए। राम का विरोध जिसने भी किया उसको जनता के द्वारा हमेशा मुंहतोड़ जवाब दिया गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+