पश्चिम बंगाल चुनाव: अमित शाह बोले- बौखला गई हैं ममता बनर्जी, उनके हाथ से अल्पसंख्यक वोट भी खिसक रहे

पश्चिम बंगाल चुनाव: अमित शाह बोले- बौखला गई हैं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा के लिए शनिवार होने वाले चौथे चरण के मतदान से पहले आज केंद्रीय गृहमंत्री और भाजपा नेता अमित शाह ने टीएमसी को निशाने पर लिया है। कोलकाता में अपनी प्रेस वार्ता में शाह ने कहा कि तीन चरण का जो चुनाव हुआ है, उसमें बीजेपी की काफी ज्यादा बढ़त है। पश्चिम बंगाल में बहुमत से भाजपा की सरकार आ रही है, जिसको देखते हुए टीएमसी मुखिया ममता बनर्जी बौखला गई हैं। वो अल्पसंख्यकों से एकजुट होने की अपील कर रही हैं। जिस तरह वो अल्पसंख्यक वोटरों से अपील कर रही हैं, उससे साफ है कि अल्पसंख्यक वोट भी उनसे खिसक रहे हैं।

West bengal assembly elections 2021, bj, Amit Shah, Kolkata, tmc, mamata banerjee, West bengal, kolkata, कोलकाता में अमित शाह, अमित शाह, पश्चिम बंगाल

अमित शाह ने कहा, बंगाल की जनता ममता बनर्जी के खिलाफ है क्योंकि यहां कानून व्यवस्था की स्थिति पूर्णतया चरमरा गई है। बंगाल की जनता दीदी के खिलाफ इसलिए है क्योंकि यहां घुसपैठ हो रही है। लाखों-करोड़ों शरणार्थियों को नागरिकता देने के लिए लाए कानून का विरोध दीदी कर रही हैं। ऐसे में जनता उनका विरोध कर रही है।

Recommended Video

    West Bengal Election 2021 : CAPF वाले बयान पर Amit Shah का Mamata Banerjee पर तंज | वनइंडिया हिंदी

    ममता के आरोपों पर बोले शाह

    ममता बनर्जी के आरोपों पर शाह ने कहा, दीदी बार-बार आरोप लगा रही हैं कि गृह मंत्रालय के इशारे पर सीएपीएफ चुनाव को डिस्टर्ब कर रहा है। दीदी को मैं बताना चाहता हूं कि सीएपीएफ जब चुनाव के काम में लगते हैं तो वो गृह मंत्रालय का उन पर कंट्रोल नहीं होता है। पैरा मिलिट्री फोर्सेज पर चुनाव के समय कंट्रोल चुनाव आयोग का होता है।

    हिंसा को दीदी की मौन सहमति

    शाह ने कहा कि टीएमसी के लोगों में बौखलाहट बहुत बढ़ गई है। भाजपा के कार्यकर्ताओं पर लगातार हमला हो रहे हैं, हमारे प्रदेश अध्यक्ष श्री दिलीप घोष पर हमला हुआ है। इन हमलों के खिलाफ टीएमसी के एक भी नेता की टिप्पणी नहीं आई, ये लोग मौन इशारा कर रहे हैं कि आप हिंसा करिए।

    बंगाल चुनाव में ममता बनर्जी की मुश्किलें बढ़ीं, चुनाव आयोग ने भेजा एक और नोटिस

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+