West Bengal Assembly Elections 2021: अमित शाह ने दीदी के बाहरी कार्ड का दिया जवाब, बताया कौन है बाहरी

कोलकाता। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी के बाहरी कार्ड का जवाब देते हुए कांग्रेस, कम्‍युनिस्‍ट दलों और टीएमसी पर जमकर हमला बोला। दार्जिलिंग में एक रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ले कहा कि दीदी मुझे बाहरी कहती हैं। वो पीएम मोदी को बाहरी कहती हैं। तो मैं दीदी को बता देना चाहता हूं कि बाहरी कौन है। अगर कोई बाहरी है तो वो कम्‍युनिस्‍ट विचारधारा। ये विचारधारा रूस और चीन से आई है। इसके अलावा कांग्रेस की लीडरशिप बाहरी है जो इटली से आई है। टीएमसी का वोटबैंक बाहरी है, जो घुसपैठिए हैं।

West Bengal Assembly Elections 2021: अमित शाह ने दीदी के बाहरी कार्ड का दिया जवाब, बताया कौन है बाहरी
आपको बता दें कि ममता

Recommended Video

    West Bengal Election 2021: Amit Shah का Mamata पर अटैक, Gorkha से किया ये बड़ा वादा | वनइंडिया हिंदी

    बनर्जी अकसर बांग्‍ला कार्ड खेलते हुए चुनाव प्रचार में बीजेपी के नेताओं को बाहरी बताती हैं। इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम ममता बनर्जी द्वारा इस्तीफे की मांग को खारिज करते हुए कहा कि दीदी यह चुनाव मेरे इस्तीफे का नहीं है।

    उन्‍होंने कहा कि बंगाल की जनता मेरा इस्‍तीफा नहीं चाह रही है लेकिन 2 मई को आप अपना इस्‍तीफा जरूर तैयार रखना। उन्‍होंने कहा कि दीदी याद रखना कि इस्‍तीफा आपको देना है क्‍योंकि 2 मई को बीजेपी की सरकार आने वाली है। रैली में ऐलान करते हुए शाह ने कहा कि बंगाल का धरती पुत्र ही बंगाल का सीएम होगा। डनहोंने आगे कहा कि बंगाल के गरीब का चावल घुसपैठिए ले लेते हैं। 2 मई को सरकार बनने के बाद इंसान तो छोड़े परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा। सारे शरणार्थियों को नागरिकता देने का काम भाजपा करेगी। घुसपैठ की समस्या का समाधान केवल भाजपा कर सकती है।

    कोई गोरखा घुसपैठिया नहीं हो सकता

    पश्चिम बंगाल में दार्जिलिंग में रैली के दौरान गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि भाजपा और गोरखा की एकता को तोड़ने का घिनौना प्रयास TMC और दीदी ने किया है। अब ये गंदी राजनीति नहीं चलेगी। उन्होंने कहा कि गोरखा युवा जागरुक हो चुका है, गोरखा युवा आपके खिलाफ लड़ेगा। वो कभी घुसपैठिया नहीं हो सकता। अमित शाह ने कहा कि आजादी के बाद से कांग्रेस, कम्युनिस्ट और दीदी(ममता बनर्जी) ने दार्जिलिंग के विकास पर पूर्ण विराम लगा दिया है। देश बहुत आगे निकल गया, मेरा दार्जिलिंग वहीं का वहीं रह गया। उन्‍होंने कहा कि हम चाय बागान के श्रमिकों का वेतन बढ़ाकर 350 रुपए तक करेंगे। दार्जिलिंग में पीने के पानी की समस्या है, उसे दूर करने लिए हम 600 करोड़ रुपए निवेश करेंगे। उत्तर बंगाल के अंदर केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना करेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+