RR vs GT: रियान पराग की जगह क्यों यशस्वी जायसवाल क्यों कर रहे कप्तानी? पिंक जर्सी पहनने का क्या है कारण

RR vs GT: आईपीएल 2026 के 52वें मुकाबले में जब राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस की टीमें जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आमने-सामने आईं, तो फैंस के लिए सबसे बड़ा झटका टॉस के दौरान लगा। राजस्थान रॉयल्स के नियमित कप्तान रियान पराग इस महत्वपूर्ण मैच की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं हैं। पराग की अनुपस्थिति ने टीम के संतुलन और कप्तानी के मोर्चे पर अचानक एक बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है।

यशस्वी जायसवाल को टॉस करने के लिए भेजा गया और उसी दौरान उन्होंने रियान पराग के बाहर होने का कारण भी बताया। फिटनेस की वजह से रियान पराग को इस मुकाबले से बाहर बैठना पड़ा है। इसी वजह से जायसवाल कप्तान बनकर आए।

rr vs gt
Photo Credit: BCCI

क्यों नहीं खेल रहे रियान पराग?

जायसवाल ने कहा कि रियान पराग हेमस्ट्रिंग में खिंचाव की वजह से नहीं खेल रहे हैं। जायसवाल ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी करना चाहते हैं। मुझे लगता है कि विकेट काफी अच्छा है। पराग की हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आया है, वह जल्द वापसी करेंगे। हेट्टी (हेटमायर) टीम में आए हैं। मैं काफी उत्साहित हूं और मैच का इंतजार कर रहा हूं।

क्या है पिंक प्रॉमिस मैच

आज पिंक प्रॉमिस मैच खेला जा रहा है, जिसके पीछे भी एक खास कारण है। इसका मुख्य उद्देश्य रूरल राजस्थान में महिला सशक्तिकरण करना है। राजस्थान रॉयल्स पिंक जर्सी पहनकर खेल रही है। हर छक्के के लिए छह घरों में सोलर पावर लगाया जाएगा। पिछले कुछ सालों से राजस्थान रॉयल्स यह काम कर रही है। इस अभियान महिलाओं की अगुवाई में सोलर एनर्जी प्रोजेक्ट्स को सपोर्ट किया जा रहा है।

जायसवाल के ऊपर दोहरी जिम्मेदारी

राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि बिना अपने नियमित कप्तान के यशस्वी जायसवाल की अगुवाई में यह टीम गुजरात की चुनौती से कैसे निपटती है और क्या रियान पराग की कमी को उनके गेंदबाज और बल्लेबाज मिलकर पूरा कर पाते हैं। यशस्वी जायसवाल के ऊपर डबल जिम्मेदारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+