West Bengal: युवती की पिटाई मामले में TMC नेता के करीबी पर मामला दर्ज, BJP ने कहा- 'टीएमसी मतलब तालिबानी'

पश्चिम बंगाल में एक युवती के साथ मारपीट का वीडियो सामने आया है। ये एक पुराना वीडियो है, जिसको लेकर बंगाल पुलिस ने टीएमसी नेता मदन मित्रा के करीबी सहयोगी खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। ये कार्रवाई बैरकपुर पुलिस ने की है। वहीं दूसरी ओर मामले को लेकर बीजेपी ने टीएमसी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दरअसल, भारतीय जनता पार्टी ने एक्स पर वीडियो शेयर कर बंगाल की टीएमसी की तुलना तालिबान से की है।

घटना पश्चिम बंगाल के कमराहाटी की बताई जा रही है। वीडियो में एक क्लब में कुछ लोगों ने एक महिला के साथ लाठी डंडों के साथ मारपीट करते दिख रहे हैं। वीडियो में देखा जा रहा है कि युवती की किस तरह बेरहमी से साथ पिटाई की जा रही है। वीडियो सोशल मीडियो पर वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन में आई और मामले में टीएमसी नेता मदन मित्रा के करीबी सहयोगी जयंत सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया।

West Bengal action against beating of girl

वायरल वीडियो मामले में केस दर्ज होने बाद एक बीजेपी ने टीएमसी और आईएनडीआईए गठबंधन को निशाने पर लिया। एक्स पर एक पोस्ट में वायरल वीडियो शेयर करते हुए बीजेपी ने लिखा, "ताजमुल द्वारा तालिबानी कोड़े मारने के बाद बंगाल का एक और भयानक तालिबानी वीडियो.. टीएमसी का मतलब है तालिबानी मुझे चाहिए, टीएमसी विधायक का करीबी अपने गैंग के साथ एक लड़की की पिटाई कर रहा है।"

बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने कहा कि आईएनडीआईए गठबंधन के नेता बंगाल में हो रही घटनाओं पर चुप हैं। बीजेपी ने मुद्दों पर टीएमसी नेताओं की चुप्पी को लेकर सवाल करते हुए कहा, क्या यह भी कोई बचाव है? इसका मतलब है कि टीएमसी ने हमेशा की तरह धमकियां देकर वीडियो को दबा दिया...पोस्ट में पूनाा ने आगे लिखा, संदेशखाली - चुप , चोपड़ा- चुप, मतदान के दिन बाद बलात्कार - चुप, महुआ मोइत्रा का ट्वीट- चुप और स्वाति मालीवाल मालीवाल के मामले में भी चुप्पी को लेकर सवाल खड़े किए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+