WB assembly elections 2021: CM ममता बनर्जी ने सुवेंदु अधिकारी को बताया 'गद्दार' और खुद को बोला 'गधा'

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में नेताओं की ताबड़तोड़ रैलियां जारी है। आज जहां बांकुरा में पीएम मोदी चुनावी रैली को संबोधित कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सीएम ममता बनर्जी ने पूर्वी मेदिनीपुर के दक्षिण कोंटाई में जनसभा को संबोधित किया। पीएम ने जहां अपनी रैली पर 'दीदी' पर बंगाल के विकास में रोड़ा बनने का आरोप लगाया है, वहीं दूसरी ओर सीएम ममता ने भी बीजेपी और सुवेंदु अधिकारी पर जमकर वार किया है।

CM ममता ने अधिकारी को बताया गद्दार और खुद को बोला गधा

जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम ममता ने कहा कि मैं दुनिया का सबसे बड़ा 'गधा' हूं क्योंकि वक्त रहते मैं 'गद्दार' (सुवेंदु अधिकारी) को पहचान नहीं पाई, उसने हमें धोखा दिया है। ममता ने कहा कि जब वो सहकारी बैंकों और राज्य सरकार के शीर्ष पदों पर बैठे थे, तब उन्‍होंने 5 हजार करोड़ का गबन किया था, लेकिन अब वक्त आ गया है कि अधिकारी को जनता ही सजा दे।

सुवेंदु अधिकारी ने सारा क्रेडिट खुद ही ले लिया: CM ममता

सीएम ने कहा कि मैंने यहां के विकास के लिए क्या-क्या नहीं किया लेकिन अधिकारी ने सारा क्रेडिट खुद ही ले लिया। उन्होंने मेरा नाम दीघा गेट से से हटा दिया। यहां तक कि पता चला है कि उन्होंने लगभग 5000 करोड़ रुपये हेरा-फेरी से कमाए हैं। इसलिए मैं खुद को 'गधा' कह रही हूं क्योंकि मैं अपने सामने इतने बड़े 'गद्दार' को पहचान नहीं पाई। अधिकारी ने मिदनापुर के लोगों को धोखा दिया है, वो जिस पार्टी में गए हैं, वो पैसे के बल पर गुंडे पालती है, इसलिए मैं जनता से अपील करती हूं कि वो इस 'गद्दार' को बाहर का रास्ता दिखाए। उन्होंने मुझे हर जगह से घायल किया है लेकिन अपने एक पैर से ही उनको मात दूंगी।

2 मई को आएंगे चुनाव परिणाम

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में चुनाव हो रहा है। पश्चिम बंगाल में पहले चरण के लिए 27 मार्च को, दूसरे चरण में 1 अप्रैल, तीसरे चरण में 6 अप्रैल, चौथे में 10 अप्रैल, पांचवे में 17 अप्रैल, छठें में 22 अप्रैल, सातवें में 26 अप्रैल और आठवें यानी आखिरी चरण में 29 अप्रैल को मतदान होगा।चुनाव परिणाम 2 मई को आएगा।

Recommended Video

    Bengal Election 2021: Amit Shah ने जारी किया BJP का Manifesto, किए ये वादे | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+