TMC विधायक के वीडियो को लेकर भाजपा हमलावर, चुनाव आयुक्त से की मुलाकात

कोलकाता, 29 मार्च: टीएमसी विधायक नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती के भारतीय जनता पार्टी को वोट ना देने के लिए धमकाने वाले कथित वीडियो को लेकर भाजपा चुनाव आयोग पहुंच गई है। पश्चिम बंगाल भाजपा के प्रमुख सुकांत मजूमदार ने राजधानी दिल्ली पहुंचकर पार्टी के दूसरे नेताओं के साथ मुख्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात की है और इस मामले में उनसे कार्रवाई करने की मांग की है।

टीएमसी विधायक के वीडियो

मुख्य चुनाव आयुक्त से मिलने के बाद पश्चिम बंगाल भाजपा प्रमुख सुकांत मजूमदार ने कहा कि टीएमसी एमएलए नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती वायरल वीडियो में खुले तौर पर कह रहे हैं कि अगर लोग आसनसोल में उपचुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करेंगे तो उनके साथ अच्छा नहीं होगा। विधायक नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती सीधे-सीधे मतदाताओं को धमका रहे हैं जो कि एक गंभीर बात है। सीधा खतरा है। हम इस मामले को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त से मिले हैं। उन्होंने हमारी बात सुनी है और टीएमसी विधायक के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

क्या है मामला

पांडवेश्वर सीट से टीएमसी के विधायक नरेन चक्रवर्ती का एक वीडियो वायरल हो रहे है। जिसम वो भाजपा समर्थकों से वोट नहीं देने को कह रहे हैं। वो कह रहे हैं कि भाजपा को वोट नहीं दोगे तो राज्य में नौकरी या व्यवसाय करने में आसानी होगी और टीएमसी उनका समर्थन करेगी। इसी को लेकर भाजपा टीएमसी पर हमलावर है।

दो सीटों पर हो रहा उपचुनाव

पश्चिम बंगाल में दो सीटों पर उपचुनाव हो रहा है, इसमें एक आसनसोल लोकसभा सीट और दूसरी बालीगंज विधानसभा सीट है। दोनों सीटों पर 12 अप्रैल को वोट पड़ने हैं। आसनसोल लोकसभा सीट बाबुल सुप्रियों के इस्तीफा से खाली हुई है। वहीं बालीगंज विधानसभा सीट से विधायक सुब्रत मुखर्जी का बीते साल नवंबर में हार्ट अटैक से निधन हो गया था। टीएमसी ने बालीगंज विधानसभा सीट पर बाबुल सुप्रियो और आसनसोल में शत्रुघ्न सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है। 12 अप्रैल को मतदान के बाद 16 अप्रैल को दोनों सीटों के नतीजों का ऐलान होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+