Viral News: महिला प्रोफेसर ने क्लासरूम में छात्र संग रचाई शादी, भरवाई मांग, मचा बवाल
Viral News: सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो ने जबरदस्त तहलका मचा दिया है, जिसे देखने के बाद लोग बुरी तरह से भड़क गए हैं। दरअसल वायरल वीडियो पश्चिम बंगाल के एक कॉलेज का है, जिसमें क्लास के अंदर एक महिला प्रोफेसर छात्र के साथ शादी की रस्में करते दिख रही है, वीडियो में महिला प्रोफसर बंगाली दुल्हन के जोड़े में है और वो हल्दी की रस्म और सिंदूरदान की रस्मों को अदा कर रही है।
क्लास का एक छात्र उनकी मांग में सिंदूर भरते दिख रहा है। महिला प्रोफेसर कॉलेज में मनोविज्ञान पढ़ाती है। वायरल वीडियो में छात्र और महिला काफी खुश दिखाई दे रहे हैं।

प्रोफेसर और छात्र की शादी का वीडियो जैसे ही वायरल हुआ वैसे ही सोशल मीडिया पर बवाल मच गया, लोग प्रोफेसर की काफी आलोचना करने लग गए, लोगों का आक्रोश बढते देख संस्थान के अधिकारियों ने इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं।
घटना की जांच के लिए तीन सदस्यीय पैनल भी बनाए हैं (Viral News)
संस्थान ने घटना की जांच के लिए तीन सदस्यीय पैनल भी बनाए हैं। तो वहीं सोशल मीडिया पर लगातार आलोचनाओं की शिकार हो रही प्रोफेसर ने इस मामले पर सफाई देते हुए एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उसने कहा है कि ये असली नहीं नकली शादी थी, जो 'साइको-ड्रामा' का हिस्सा थी, छात्रों ने मुझसे कहा कि मैं ही लीड रोल प्ले करूं तो मैं मान गई, ये सब नाटक की स्क्रिप्ट के अनुसार हुआ।
'लोगों ने मेरी छवि खराब करने की कोशिश की' (Viral News)
कॉलेज के सभी लोग और प्रथम वर्ष के छात्रों को ये बात अच्छी तरह से पता थी, लोगों ने ड्रामे का वीडियो लीक करके मेरी छवि खराब करने की कोशिश की है, जो कि बिल्कुल भी सही नहीं है, ये मेरे खिलाफ साजिश है।
'वायरल लेटरहेड पर छात्र और प्रोफेसर के सिग्नेचर'
महिल प्रोफेसर ने तो ये ही कह दिया है कि 'वो जानती हैं कि ये किसने लीक किया है। उस इंसान के बारे में पहले भी काफी शिकायतें मिल चुकी हैं। मालूम हो कि वीडियो के साथ ही एक लेटरहेड भी वायरल हो रहा है, जिसमें छात्र और प्रोफेसर के सिग्नेचर हैं, जिसमें दोनों ने पति-पत्नी के रूप में साइन किया है, यही नहीं उस लेटरहेट पर तीन-तीन गवाहों के हस्ताक्षर भी हैं।'
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। गोपनियता के आधार पर हम यहां वो वायरल वीडियो शेयर नहीं कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications