Delhi Chunav 2025: आतिशी के हाथ में फिर से आ सकती है सत्ता? क्या कहती है कुंडली?
Delhi Chunav 2025: दिल्ली की राजनीति में पिछले दिनों एक नाम अचानक सामने आया। यह नाम है आतिशी मर्लेना का, जो वर्तमान में दिल्ली की मुख्यमंत्री हैं। आम आदमी पाटी की युवा नेता को अचानक अरविंद केजरीवाल के इस्तीफा देने के बाद मुख्यमंत्री पद की कमान संभालनी पड़ी।
यह सब घटनाक्रम चौंकाने वाला था किंतु ज्योतिष की दृष्टि से देखें तो यह मंगल की महादशा में गुरु की अंतर्दशा के कारण हुआ।

आम आदमी पार्टी की युवा नेता और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी मर्लेना का जन्म 8 जून 1981 काे रात्रि 12 बजे दिल्ली में हुआ। इसके अनुसार इनकी कुंडली कुंभ लग्न की है और राशि सिंह है। इनका बृहस्पति कन्या राशि का होकर अष्टम है और यह लाभेश और धनेश दोनों भाव का स्वामी है।
अष्टम में शनि के साथ बैठा होकर द्वितीय को पूर्ण दृष्टि से देख रहा है। यह अचानक सत्ता सुख देने का योग बना रहा है। मंगल की महादशा में गुरु की अंतर्दशा 22 फरवरी 2025 तक रहेगी इसलिए बहुत संभावना है कि इन्हें फिर से सत्ता सुख भोगने का अवसर मिले।
21 सितंबर 2024 को आतिशी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की (Delhi Chunav 2025)
इससे पहले देखा जाए तो अरविंद केजरीवाल के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद 21 सितंबर 2024 को आतिशी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की थी। उस दिन चंद्र मेष राशि में भरणी नक्षत्र में था। 26 नवंबर 2012 को दोपहर 12 बजे स्थापित आम आदमी पार्टी की कुंडली में भी चंद्र मेष राशि में भरणी नक्षत्र में है। इसके साथ ही अरविंद केजरीवाल की जन्म कुंडली में भी चंद्र मेष राशि का होकर शनि के साथ द्वादश में स्थित है।
मेष राशि के दिन ही आम आदमी पार्टी की स्थापना की
ऐसे में यह स्पष्ट है कि मेष राशि में जन्मे अरविंद केजरीवाल ने मेष राशि के दिन ही आम आदमी पार्टी की स्थापना की और चंद्र के मेष राशि में रहते हुए वह अपनी विश्वासपात्र युवा नेता आतिशी को मुख्यमंत्री पद सौंपा। अब यह आगे भी बरकरार रह सकता है। आतिशी की कुंडली के ग्रह योग उन्हें फिर से सत्ता पर काबिज करवा सकते हैं।
दिल्ली की सत्ता पर पुन: किसी स्त्री के काबिज होने का संकेत (Delhi Chunav 2025)
यदि हम दिल्ली राज्य की स्थापना कुंडली को देखें (1 फरवरी 1992 मध्य रात्रि) तो वहां तुला लग्न उदय हो रहा है। इसके साथ ही तीसरे घर में स्त्री कारक ग्रहों चंद्र और शुक्र का समान अंशों पर \'समागम योग\' होना दिल्ली की सत्ता पर पुन: किसी स्त्री के काबिज होने का संकेत दे रहा है।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी चीज को अमल लाने के लिए किसी ज्योतिषी और किसी पंडित से अवश्य बातें करें।












Click it and Unblock the Notifications