पश्चिम बंगाल में कांग्रेस नेता की हत्या के बाद भड़की हिंसा, TMC नेता के पास से पिस्टल बरामद

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में कांग्रेस नेता की हत्या के बाद डोमकल में हिंसा भड़क गई। वहीं, पुलिस ने एक टीएमसी नेता के पास से पिस्टल बरामद की है।

West Bengal

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में कांग्रेस के एक स्थानीय नेता की हत्या के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया। मुर्शिदाबाद के खरग्राम में कथित हत्या को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल राज्य चुनाव आयोग के कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं, पुलिस ने टीएमसी नेता के पास से एक पिस्टल बरामद की है।

मुर्शिदाबाद के डोमकल में टीएमसी नेता के पास से पिस्टल बरामद होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, टीएमसी नेता को नजदीकी पुलिस थाने ले जाया गया है।

west bengal

इस हत्याकांड पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और लोकसभा सदस्य अधीर रंजन चौधरी ने आरोप लगाते हुए कहा कि खारग्राम में फूलचंद शेख की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आगामी राज्य पंचायत चुनावों के लिए शुक्रवार को नामांकन दाखिल करने का पहला दिन था। वहीं, उन्होंने कहा कि नामांकन दाखिल करने के पहले दिन की शुरुआत कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत के साथ हुई।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने आरोप लगाते हुए कहा कि ये स्पष्ट संकेत है कि टीएमसी बाहुबल का प्रयोग कर पंचायत चुनाव जीतने की कोशिश कर रही है। अगर टीएमसी गोलियों से जीतना चाहती है तो बैलेट का क्या फायदा। टीएमसी, पंचायत चुनाव से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को डराने की कोशिश कर रही है।

वहीं, इस मामले में राज्य निर्वाचन आयोग ने मुर्शिदाबाद जिला प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है। साथ ही इस जघन्य हत्याकांड में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों की पहचान काजल शेख और सफीक शेख के रूप में हुई है।

इस बीच राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने राज्य प्रशासन पर हमला करते हुए कहा कि ये सिर्फ शुरुआत है पश्चिम बंगाल के लोग अपने आप को सबसे खराब रक्तपात के लिए तैयार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+