Bengal News: ममता बनर्जी का दावा- बंगाल नहीं बिहार में हुआ था वंदे भारत पर पथराव

हाल ही में बंगाल में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव हुआ था, जिस पर ममता बनर्जी का बयान सामने आया है।

stone

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल में सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई थी। इसके बाद उस पर दो बार पथराव हुआ। इस घटना को लेकर बीजेपी और टीएमसी एक-दूसरे पर हमलावर हैं। जिसमें अब बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का बयान सामने आया है। सीएम ममता के मुताबिक वंदे भारत पर पथराव बंगाल में नहीं बल्कि बिहार में हुआ था।

ममता बनर्जी ने कहा कि बिहार के लोग नाराज हो सकते हैं क्योंकि वे भी वंदे भारत चाहते हैं। सिर्फ इसलिए कि वहां बीजेपी सत्ता में नहीं है, इसका मतलब ये नहीं है कि उन्हें वहां अनुमति नहीं देनी चाहिए। पश्चिम बंगाल पर फेक न्यूज फैलाने वालों पर कार्रवाई होगी। सीएम ने आगे कहा कि अगर किसी के पास काम नहीं है तो वो क्या करेगा? वे गुमराह कर रहे हैं। केंद्र में आपकी सरकार है। हम हमेशा साथ काम करते हैं। केंद्र और राज्य सरकार संघीय ढांचा है। ये मत सोचो कि ये आपका एकाधिकार है। ये हम सभी का एकाधिकार है।

आरोपियों की पहचान हुई
आपको बता दें कि 3 जनवरी को पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में फांसीदेवा क्षेत्र के पास वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव किया गया। ये ट्रेन पर पत्थरबाजी का दूसरा मामला था। घटना के तुरंत बाद आरपीएफ पोस्ट पर रेलवे अधिनियम की धारा 154 के तहत मामला दर्ज किया गया है। रेलवे अधिकारियों ने गुरुवार को दावा किया कि उन्होंने ट्रेन पर पत्थर फेंकने वालों की पहचान कर ली है।

शुभेंदु अधिकारी ने लगाया था ये आरोप
दरअसल जब वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई गई थी, तो बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम का नारा लगा दिया था। जिससे ममता बनर्जी नाराज हो गईं। इसके बाद वंदे भारत पर पथराव हुआ। मामले में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि पत्थरबाजी की घटना क्या हावड़ा स्टेशन पर उद्घाटन समारोह में "जय श्री राम" के नारे लगाने का "बदला" है। मैं प्रधानमंत्री कार्यालय, रेल मंत्रालय को मामले की जांच एनआईए को सौंपने और दोषियों को दंडित करने का आग्रह करता हूं। इसके बाद टीएमसी ने बीजेपी पर राज्य को बदनाम करने का आरोप लगाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+