बंगाल में फिर से ममता बनर्जी: TMC सांसद नुसरत जहां बोलीं- 'खेला होचे...दीदी जिओ दीदी'
बंगाल में फिर से ममता बनर्जी: TMC सांसद नुसरत जहां बोलीं- 'खेला होचे...दीदी जिओ दीदी'
कोलकाता, 02 मई: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव-2021 के नतीजे लगभग साफ हो गए हैं। पश्चिम बंगाल में एक बार फिर सत्ताधारी दल टीएमसी की सरकार बनने जा रही है और ममता बनर्जी फिर से बंगाल की मुख्यमंत्री बनती दिख रही हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक सत्ताधारी दल टीएमसी 202 सीटों पर आगे हैं। वहीं बीजेपी 78 सीटों पर पीछे है। (2.30 बजे तक के आंकड़े) ममता बनर्जी की जीत होते देख टीएमसी की लोकसभा सांसद नुसरत जहां ने बांग्ला भाषा में ट्वीट करते हुए कहा है, ''जेटा होचे, खेला होचे'' यानी जो हो रहा है वो खेला हो रहा है। बंगाल चुनाव प्रचार के दौरान ''खेला होबे'' बहुत ज्यादा चर्चा में रहा था। ममता बनर्जी को फिर से सीएम बनता देख ट्विटर पर भी हैशटैग दीदी (#DiDi) टॉप ट्रेंड कर रहा है।

नुसरत जहां का 'खेला होचे' ट्वीट वायरल हो रहा है। एक घंटे में इस ट्वीट हजारों लाइक्स मिले हैं। नुसरत जहां ने इसके अलावा सपा प्रमुख अखिलेश यादव के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, ''दीदी जिओ दीदी'' (#DidiJioDidi) और विक्टरी साइन बनाया है।
अखिलेश यादव ने अपनी और ममता बनर्जी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ''पश्चिम बंगाल में भाजपा की नफरत की राजनीति को हराने वाली जागरुक जनता, जुझारू ममता बनर्जी जी और टीएमसी के समर्पित नेताओं व कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई! ये भाजपाइयों के एक महिला पर किए गए अपमानजनक कटाक्ष ''दीदी ओ दीदी'' का जनता द्वारा दिया गया मुंहतोड़ जवाब है।''
बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान रैलियों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई बार ममता बनर्जी को ''दीदी ओ दीदी'' कहकर संबोधित किया था। पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी ममता बनर्जी को ''दीदी'' कह कर रैलियों में बोल था। सोशल मीडिया पर अब बंगला चुनवा के नतीजे लगभग साफ होने के बाद ''दीदी'' ट्रेंड कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications