बंगाल चुनाव: दूसरे चरण की वोटिंग से पहले TMC कार्यकर्ता की हत्या , BJP पर आरोप, 7 की हुई गिरफ्तारी

बंगाल चुनाव: दूसरे चरण की वोटिंग से पहले TMC कार्यकर्ता की हत्या, BJP पर आरोप, 7 की हुई गिरफ्तारी

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के लिए आज 01 अप्रैल को सुबह 7 बजे से मतदान हो रहे हैं। पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के लिए 30 सीटों पर वोटिंग जारी है। दूसरे फेज की वोटिंग से एक दिन पहले पश्चिम मेदिनीपुर में चाकू मारकर एक तृणमूल कांग्रेस ( टीएमसी) कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई है। हत्या का आरोप कार्यकर्ता के परिवार ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कार्यकर्ताओं पर लगाया है। पुलिस के मुताबिक 48 वर्षीय टीएमसी कार्यकर्ता उत्तम डोलुई केशपुर के हरिहरपुर के क्लब में था, जब उसपर 10 से 15 लोगों ने धारधार हथियार से हमला कर दिया है। हमला के बाद घायल उत्तम डोलुई को मेदिनीपुर में अस्पताल ले जाया जा रहा था। उसी दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। चुनाव आयोग ने कहा कि घटना को लेकर जिला अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई है।

Paschim Medinipur

Recommended Video

    West Bengal Election 2021: मतदान से पहले TMC वर्कर का मर्डर, BJP वर्कर की Suicide | वनइंडिया हिंदी

    BJP पर हत्या का आरोप, 7 लोगों की हुई गिरफ्तारी

    पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि बीजेपी के "गुंडों" ने उस क्षेत्र (मेदिनीपुर) में तनाव पैदा करने और दूसरे चरण के मतदान से पहले मतदाताओं को डराने के लिए हमला किया था। पुलिस ने कहा है कि मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि गिरफ्तार किए लोग बीजेपी के कार्यकर्ता है या नहीं, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।

    BJP ने आरोपों पर क्या कहा?

    भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के स्थानीय नेताओं ने टीएमसी कार्यकर्ता की हत्या के आरोप को सिरे से खारिज कर दिया है। बीजेपी ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि उनके पास हिंसा का सहारा लेने का कोई कारण नहीं है क्योंकि वे केशपुर सीट पर अपनी पार्टी की जीत को लेकर आश्वस्त हैं।

    TMC कार्यकर्ताओं ने BJP के पोलिंग एजेंट की पिटाई की

    वहीं गुरुवार (1 अप्रैल) को केशपुर में बूथ संख्या 173 पर कथित रूप से टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने बीजेपी के पोलिंग एजेंट की पिटाई की। आनन-फानन में पोलिंग एजेंट को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा बीजेपी नेता तन्मय घोष की कार में तोड़फोड़ की गई है।

    ये भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल चुनाव 2021: जानिए क्यों खास है नंदीग्राम विधानसभा सीट

    चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट

    चुनाव आयोग ने कहा है कि टीएमसी कार्यकर्ता की हत्या को लेकर चुनाव आयोग ने जांच के आदेश दिए हैं और जिला आधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई है। पुलिस ने घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ दी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+