TMC के संगठन में बड़ा फेरबदल, अभिषेक बनर्जी बनाए गए राष्ट्रीय महासचिव

कोलकाता, जून 5: हाल ही में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में तृणमूल कांग्रेस ने शानदार जीत दर्ज की है। पार्टी को मिले भारी बहुमत के बाद अब टीएमसी ने संगठन में बड़ा फेरबदल किया है। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने शनिवार को सांसद अभिषेक बनर्जी को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया। डायमंड हार्बर से लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के भतीजे हैं।

TMC organisational reshuffle, MP Abhishek Banerjee appointed as the partys national general secretary

हाल ही में संपन्न पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में पार्टी की शानदार जीत के बाद टीएमसी की कार्य समिति की पहली बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया। इस बैठक के दौरान, टीएमसी ने "एक व्यक्ति एक पद" रणनीति को पार्टी के अंदर लागू किया है। नतीजतन, अभिषेक बनर्जी टीएमसी यूथ विंग के प्रभारी के रूप में पद छोड़ देंगे। इस पद अब अभिनेत्री सायोनी घोष को नियुक्त किया गया है।

जबकि दिग्गज नेता कुणाल घोष को पार्टी का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है। टीएमसी सांसद काकोली घोष दस्तीदार को पार्टी के महिला मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि सांसद डोला सेन अब भारतीय राष्ट्रीय तृणमूल ट्रेड यूनियन कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। इस बीच, पार्टी के दिग्गज नेता पूर्णेंदु बोस को टीएमसी की किसान शाखा का अध्यक्ष बनाया गया है।

उधर बंगाल में जीत हासिल करने के बाद अब टीएमसी ने किसान नेता राकेश टिकैत को बंगाल आने का न्योता दिया है। पार्टी ने 9 जून को राकेश टिकैत को पश्चिम बंगाल आने की दावत दी है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राकेश टिकैत को बंगाल बुलाया है और किसान आंदोलन की आगे की रणनीति तय करने की बात कही है। आपको बता दें कि राकेश टिकैत ने नंदीग्राम में जाकर कैंपेनिंग की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+