गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री लुईजिन्हो फलेरियो को TMC ने राज्यसभा के लिए किया नॉमिनेट, कांग्रेस छोड़ आए थे तृणमूल

कोलकाता, 13 नवंबर। गोवा में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियों में जुटी टीएमसी ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री लुईजिन्हो फलेरियो को राज्यसभा के लिए नॉमिनेट किया है। आपको बता दें कि लुईजिन्हो फलेरियो ने सितंबर में कांग्रेस छोड़ने के बाद टीएमसी जॉइन कर ली थी। हाल ही में ममता बनर्जी ने उन्हें टीएमसी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त कर दिया था। इसके बाद ममता बनर्जी ने उन्हें एक और प्रमोशन दे दिया है। पार्टी ने उन्हें राज्यसभा भेजने का फैसला किया है।

Goa Former CM

ममता बनर्जी ने ट्विटर पर दी जानकारी

ममता बनर्जी ने ट्विटर पर इसकी घोषणा करते हुए कहा है, "हम लुईजिन्हो फलेरियो को संसद के उच्च सदन के लिए नामित कर रहे हैं। ये घोषणा करते हुए मुझे बेहद खुशी हो रही है। हमें विश्वास है कि राष्ट्र की सेवा करने के उनके प्रयासों की हमारे लोगों द्वारा व्यापक रूप से सराहना की जाएगी!

29 सितंबर को टीएमसी में शामिल हुए थे फलेरियो

आपको बता दें कि लुईजिन्हो फलेरियो ने 29 सितंबर को कांग्रेस छोड़ने के साथ ही टीएमसी जॉइन कर ली थी। उनकी जॉइनिंग के वक्त पार्टी की तरफ से कहा गया था कि फलेरियो ने अपने 4 दशक के राजनीतिक करियर में गोवा के लोगों और राज्य के विकास की दिशा में काम किया है, हमें पूरा विश्वास है कि उनके कुशल मार्गदर्शन में हमारी पार्टी नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगी और प्रत्येक भारतीय नागरिक के लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी।

गोवा में बड़े-बड़े चेहरे हो रहे हैं टीएमसी में शामिल

आपको बता दें कि टीएमसी गोवा और त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी है। गोवा में अगले साल चुनाव होना है और ऐसे में पार्टी वहां पर खासा ध्यान दे रही हैं। पार्टी ने गोवा में अगले साल होने वाले चुनावों के लिए अपने अभियान का नाम 'गोएंची नवी सकल' (गोवा की नई सुबह) रखा है, और संगठन को मजबूत करने के लिए डेरेक ओ'ब्रायन, बाबुल सुप्रियो और सौगत रॉय जैसे नेता गोवा में तेजी से काम कर रहे हैं। इन नेताओं के काम का ही असर है कि बड़े-बड़े चेहरे टीएमसी जॉइन कर रहे हैं। हाल ही में टेनिस के दिग्गज लिएंडर पेस टीएमसी में शामिल हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+