बंगाल: वोट डालने के बाद नुसरत जहां ने कहा- 'मोदी और शाह की सुनता है EC'
कोलकाता, अप्रैल 26: बंगाल में आज सातवें चरण के अंतर्गत 34 सीटों पर मतदान हो रहा है। जिसमें कोलकाता, दक्षिण दिनाजपुर, मालदा, मुर्शिदाबाद और पश्चिम बर्धमान की सीटें शामिल हैं। इस बीच बीजेपी और टीएमसी नेताओं के बीच जुबानी जंग जारी है। टीएमसी का दावा है कि इस बार भी ममता बनर्जी बंगाल की गद्दी पर काबिज होंगी, जबकि बीजेपी 2 मई को दीदी की विदाई तय मान रही है। वहीं वोट डालने पहुंची टीएमसी एमपी नुसरत जहां ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
Recommended Video

नुसरत ने सोमवार सुबह ही कोलकाता के पोलिंग बूथ पर पहुंचकर वोट डाला। इस दौरान उनके माता-पिता भी उनके साथ मौजूद थे। वोट देने के बाद नुसरत ने कहा कि जहां-जहां भी मैंने प्रचार किया, मैंने सिर्फ एक चेहरे के लिए लोगों का समर्थन देखा और वो समर्थन सिर्फ हमारी सीएम ममता बनर्जी के लिए था। चुनाव आयोग पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि जब पीएम मोदी ने ये फैसला किया कि वो बंगाल में अब चुनावी सभा नहीं करेंगे, तो उसके बाद आयोग ने भी चुनावी सभाओं पर रोक लगा दी। आयोग पीएम और गृहमंत्री से ज्यादा किसी और की सुनता है।
आज का चरण है बेहद खास
34 सीटों पर कुल 284 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें 37 महिलाएं शामिल हैं। करीब 82 लाख मतदाता उनकी सियासी किस्मत का फैसला करने वाले हैं। इससे पहले इस चरण में 36 सीटों पर मतदान होना था, लेकिन बंगाल में मुर्शिदाबाद जिले की जंगीपुर और शमशेरगंज सीट पर एक-एक प्रत्याशी की कोरोना से मौत हो गई, जिस वजह से अब 34 सीट पर मतदान करवाए जा रहे, बाकी की दोनों सीटों पर 16 मई को वोट डाले जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications