Mimi Chakraborty के खाने में मिला बाल, Emirates पर भड़कीं TMC सांसद लेकिन लोगों ने लिए मजे
CM ममता बनर्जी के काफी करीबी माने जाने वाली मिमी चक्रवर्ती मशहूर बंगाली अभिनेत्री हैं और जादवपुर लोकसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस की सांसद हैं।

Mimi Chakraborty Twitter: लोकप्रिय बंगाली नायिका और तेज तर्रार टीएमसी सांसद मिमी चक्रवर्ती एक बार फिर से चर्चा में हैं, वजह इस बार भी उनका गुस्सा ही है, हालांकि इस बार वो भड़कीं विरोधी दलों पर नहीं हैं बल्कि उनका गुस्सा फूटा है एक Emirates एयरलाइन्स कंपनी पर क्योंकि एयरलाइंस की ओर से जो खाना उन्हें परोसा गया था, उसमें बाल निकला है, जिसे देखते ही मिमी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उन्होंने जमकर एयरलाइंस की फटकार लगा दी।

आप बहुत ज्यादा बड़े हो गए हैं लेकिन...
उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट पर फूड की तस्वीरें शेयर की है और अमीरात एयरलाइन्स को टैग करते हुए लिखा है कि 'प्रिय @अमीरात, मुझे लगता है कि आप बहुत ज्यादा बड़े हो गए हैं लेकिन आपके साथ यात्रा करने वाले लोग हैं, जिनकी आपको कद्र नहीं है, मुझे नहीं लगता कि खाने में बाल मिलना सही बात है, ये बाल खाने के उस पार्ट से निकला है, जिसे कि मैं चबा रही थी।'
अगर आपको कद्र है तो पूरी डिटेल्स...
'आपकी टीम को मेल भी किया लेकिन आपने माफी मांगना तो दूर उसका जवाब देना भी उचित नहीं समझा। अगर आपको कद्र है तो पूरी डिटेल्स के साथ मेरा मेल देख लें...' @EmiratesSupport.'

ये बहुत ही गलत और शर्मनाक बात'
मिमी की इस पोस्ट पर अभी तक कंपनी की ओर से तो कोई जवाब नहीं आया है लेकिन हां उनकी पोस्ट सोशल मीडिया पर जैसे ही वायरल हुई लोग उस पर जमकर कमेंट करने लगे। कुछ लोगों ने लिखा है कि 'सोचिए भारत के एक माननीय सांसद के साथ ऐसा व्यवहार।' यात्रा करने वाले सामान्य लोगों की कल्पना करो! 👎🏻, तो किसी ने लिखा कि 'ये बहुत ही गलत और शर्मनाक बात है।'

'क्या हुआ बाल ही तो है...'
हालांकि कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो कि मिमी की पोस्ट पर मजे ले रहे हैं। किसी ने लिखा है कि 'अपने बाल को थाली में डालकर फोटो लेने की Trick काफी पुरानी हो गई है' तो किसी ने लिखा है कि 'क्या हुआ बाल ही तो है, इतना हल्ला मचाने की क्या जरूरत है?'

कौन हैं मिमी चक्रवर्ती?
आपको बता दें कि सीएम ममता बनर्जी के काफी करीबी माने जाने वाली मिमी चक्रवर्ती मशहूर बंगाली अभिनेत्री और जादवपुर लोकसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस की सांसद हैं। बहुत ही कम उम्र में सफलता की सीढ़िया चढडने वाली मिमी चक्रवर्ती का जन्म पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में हुआ था लेकिन उनका बचपन अरुणाचल प्रदेश में गुजरा लेकिन बाद में उनकी पूरी फैमिली जलपाईगुड़ी में शिफ्ट हो गई। उन्होंने साल 2016 में मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी, टाइम्स ऑफ इंडिया के एक सर्वे के मुताबिक वो इंडिया की मोस्ट डिजाइरेबल वूमन में से एक हैं।
बेबाक अंदाज के लिए लोकप्रिय मिमी
उन्होंने फिल्म 'चैंपियन' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की और वो देखते ही देखते बंगाली सिनेमा का लोकप्रिय नाम बन गईं।अपने करियर में अभी तक बीस से ज्यादा फिल्म करने वाली मिमी अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं, वो ज्वलंत मुद्दों पर खुलकर अपनी बातें रखती हैं इसलिए हमेशा सुर्खियों में छाई रहती हैं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications