'मुझे मुकाबला करने में कोई डर नहीं', अडानी-शरद पवार की मुलाकात पर महुआ मोइत्रा का तंज

अडानी-शरद पवार की मुलाकात पर महुआ मोइत्रा ने तंज सकते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि किसी भी राजनेता को उद्योगपति के साथ नहीं जुड़ना चाहिए।

Mahua Moitra news

हिंडनबर्ग विवाद और अडानी मामले में विपक्ष की मांग के बीच अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की। गौतम अडानी की यह मुलाकात पवार से मुंबई में उनके आवास पर हुई। जिस पर अब तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा ने ट्वीट करते हुए बड़ी बात कह दी है।

मुंबई में अडानी-पवार की मुलाकात

अडानी और पवार की मुलाकात भी ऐसे वक्त पर हुई, जब हाल ही में उन्होंने हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के मुद्दे पर अडानी का समर्थन किया था। वहीं अब गुरुवार को इस मीटिंग की खबरों के बीच टीएमसी सांसद ने ट्वीट कर विपक्ष के बड़े नेताओं में से एनसीपी चीफ नेता शरद पवार को नसीहत दी है।

अडानी मुद्दे पर आक्रामक रही महुआ मोइत्रा ने दावा किया कि उद्योगपति ने अपने "दोस्तों / व्हीलर-डीलरों" के जरिए उनसे और कुछ अन्य लोगों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनको कोई रास्ता नहीं मिला।

'मुझे मुकाबला करने में कोई डर नहीं'

गुरुवार को एक न्यूज रिपोर्ट साझा करते हुए महुआ मोइत्रा ने लिखा कि, "मुझे महान मराठों का मुकाबला करने में कोई डर नहीं है। उम्मीद ही कर सकते हैं कि उनमें पुराने रिश्तों से पहले देश को रखने की अच्छी समझ हो। और नहीं, मेरा ट्वीट विपक्ष विरोधी एकता नहीं , बल्कि जनहित के पक्ष में है।"

अपने दूसरे ट्वीट में सांसद ने दावा करते हुए लिखा, "दोस्तों /व्हीलर-डीलरों के माध्यम से उनसे और कुछ अन्य लोगों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन दरवाजा नहीं मिला।" उन्होंने बताया कि अडानी के साथ आमने-सामने चर्चा करने के लिए उनके पास कुछ भी नहीं है। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार कार्रवाई नहीं करती तब तक "किसी भी राजनेता को उनके साथ जुड़ना नहीं होना चाहिए"।

दो घंटे तक चली मीटिंग

Recommended Video

    Congress नेता Supriya Shrinate के Gautam Adani के समधी Jatin Mehta पर गंभीर आरोप | वनइंडिया हिंदी

    आपको बता दें कि महुआ मोइत्रा का ट्वीट अडानी-हिंडनबर्ग मुद्दे की जेपीसी की जांच की विपक्ष की मांग के बीच पवार के सिल्वर ओक आवास पर मुलाकात कुछ घंटे बाद आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबित दोनों की बैठक करीब दो घंटे तक चली है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+