Mukul Roy Health: ममता बनर्जी के करीबी मुकुल राय की हालत गंभीर, बाथरूम में गिरकर हुए बेहोश, सिर में आई चोट
Mukul Roy Serious Condition: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी के करीबी मुकुल रॉय की हालत गंभीर है। पूर्व केंद्रीय मंत्री मुकुल रॉय कुछ दिन पहले अपने घर में एक हादसे का शिकार हुए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी क्रिटिकल कंडीशन बनी हुई है।
तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय 4 जुलाई को अपने घर के बाथरूम में गिरने के बाद बेहोश हो गए थे। इस हादसे में उनके सिर पर चोट आईं थी। अस्पताल के ऑफिशियल मेडिकल स्टेटमेंट में शनिवार को बताया गया है कि उनकी हालात गंभीर है।

अस्पताल में कहा कि, 'मुकुल रॉय की हालत गंभीर है, लेकिन स्थिर है। हमारे डॉक्टर चौबीसों घंटे उनकी निगरानी कर रहे हैं।' रॉय को आईसीयू में रखा गया है। 4 जुलाई गुरुवार को रॉय को अपने घर के बाथरूम में गिरने और बेहोश होने के बाद कोलकाता के एक अस्पताल में ले जाया गया था।
मुकुल रॉय के बेटे सुभ्रांशु रॉय के अनुसार उनके सिर में चोटें आईं और बेहोश होने से पहले उन्हें उल्टी भी हुई थी। डिमेंशिया से पीड़ित मुकुल रॉय तृणमूल कांग्रेस के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं।
हादसे को लेकर रॉय के बेटे ने मीडिया को बताया था कि, "घर के बाथरूम में बाबा गिर गए। उनके सिर में चोट लगी। उन्होंने उल्टी की और फिर होश खो दिया। हम उन्हें अस्पताल लेकर गए।"
बता दें कि मुकुल रॉय साल 2017 में भाजपा में शामिल हुए थे। उन्होंने 2021 के विधानसभा चुनाव में उत्तर कृष्णानगर सीट से जीत हासिल की। हालांकि, इसके बाद वह टीएमसी में वापस शामिल हो गए।












Click it and Unblock the Notifications