TMC के कुणाल घोष ने अपनी ही पार्टी के मुकुल रॉय की गिरफ्तारी की उठाई मांग, कहा- उन्हें ना बख्शा जाए

कोलकाता, फरवरी 11। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के अंदर एक नया सियासी घटनाक्रम शुरू होता दिख रहा है। दरअसल, शुक्रवार को टीएमसी के स्टेट जनरल सेक्रेटरी कुणाल घोष ने अपनी ही पार्टी के नेता मुकुल रॉय की गिरफ्तारी की मांग कर डाली है। इसके अलावा कुणाल घोष ने मुकुल रॉय को 'भाजपा नेता' कहा है। आपको बता दें कि पिछले साल विधानसभा चुनाव के बाद मुकुल रॉय बीजेपी से टीएमसी में आ गए थे।

Mukul roy vs Kunal Ghosh

मुकुल रॉय को ना बख्शे ED और सीबीआई- कुणाल घोष

कुणाल घोष ने शुक्रवार को ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर कर कहा, "सीबीआई और ईडी को शारदा और नारद मामले में भाजपा नेता मुकुल रॉय को गिरफ्तार करना चाहिए। मैंने उन्हें पहले ही एक पत्र भेजकर उनसे संयुक्त पूछताछ की अपील की है। मुकुल रॉय एक प्रभावशाली साजिशकर्ता है, उन्होंने विभिन्न दलों का अपने-अपने फायदे के लिए इस्तेमाल किया है और वो भी अपनी निजी सुरक्षा के लिए, इसलिए मुकुल रॉय को बख्शा नहीं जाना चाहिए।"

आधिकारिक रूप से अभी बीजेपी के विधायक हैं मुकुल रॉय

कुणाल घोष के बयान से पार्टी में दो फाड़ की स्थिति बनती दिख रही है। कुणाल के बयान को लेकर शुक्रवार को ही पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने स्पष्ट किया कि मुकुल रॉय अभी भी आधिकारिक रिकॉर्ड में भाजपा के विधायक हैं। ऐसे में कुणाल घोष ने उन्हें भाजपा का नेता बताया है। मुकुल रॉय ने विधानसभा चुनाव के समय बीजेपी के टिकट पर कृष्णानगर नॉर्थ से चुनाव लड़ा था और जीत दर्ज की थी। इसके बाद जब मुकुल रॉय टीएमसी में शामिल हो गए तो बीजेपी ने उनकी सदस्यता को रद्द करने के मांग की थी। इसके लिए भाजपा ने कोर्ट का भी रुख किया। अभी ये मामला सुप्रीम कोर्ट में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+