Vaibhav Suryavanshi के तूफान से हिला आईपीएल, युवराज सिंह और युजवेंद्र चहल भी हुए मुरीद, रिएक्शन हुआ वायरल

Vaibhav Suryavanshi, IPL Record: आईपीएल (IPL 2026) के एलिमिनेटर मुकाबले में एक 15 साल के लड़के ने वो कर दिखाया, जिसकी कल्पना बड़े-बड़े दिग्गज भी नहीं कर पाते। राजस्थान रॉयल्स (RR) के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ मुल्लनपुर में महज 29 गेंदों में 97 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 12 गगनचुंबी छक्के जड़े, जिसकी बदौलत उन्होंने महान बल्लेबाज क्रिस गेल का एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का ऐतिहासिक रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया।

टूट गया गेल का सबसे बड़ा रिकॉर्ड (Vaibhav Suryavanshi, IPL Record)

वैभव ने वेस्टइंडीज के 'यूनिवर्स बॉस' कहे जाने वाले क्रिस गेल के उस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा है जो उन्होंने साल 2012 के सीजन में 59 छक्के लगाकर बनाया था। अब आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्कों का नया बेंचमार्क इस 15 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी के नाम दर्ज हो गया है। वैभव के इस बेखौफ अंदाज और दमदार टाइमिंग ने पूरी क्रिकेट बिरादरी को हैरान कर दिया है।

Yuvraj Singh 1

युवराज और चहल ने किया सलाम

भारत को दो बार विश्व कप जिताने वाले महान ऑलराउंडर युवराज सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (X) पर लिखा कि बॉस बेबी ने वर्ल्ड बॉस (क्रिस गेल) का रिकॉर्ड तोड़ दिया! यह बच्चा अविश्वसनीय है, इसे बल्लेबाजी करते देखना बेहद सुखद है। इसी तरह पंजाब किंग्स के अनुभवी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने भी इस युवा खिलाड़ी के सम्मान में लिखा कि वैभव सूर्यवंशी, आपको मेरा सलाम।

केविन पीटरसन और मोहम्मद कैफ भी हुए मुरीद

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने वैभव की पारी को अविश्वसनीय करार दिया। उन्होंने विशेष रूप से वैभव द्वारा कवर्स के ऊपर से लगाए गए छक्के की तारीफ करते हुए लिखा कि माय गुडनेस! कवर्स के ऊपर से लगाया गया वो छक्का लाजवाब था। दिलचस्प बात यह है कि पीटरसन ने हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल के लिए वैभव के साथ एक वीडियो रिकॉर्ड किया था, जिसमें इस 15 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा था कि उनका लक्ष्य टी20 क्रिकेट में 200 रन बनाना है।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने वैभव की प्रशंसा करते हुए कहा कि हम एक चमत्कार देख रहे हैं, हम एक भविष्य का सुपरस्टार देख रहे हैं। वंडर बॉय वैभव सूर्यवंशी। उन्होंने सिर्फ 15 साल की उम्र में क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। विपक्षी खिलाड़ी, टीम के मालिक और पूरी क्रिकेट दुनिया आज उनके लिए तालियां बजा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+