पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, घर में आग लगने से तीन मासूम बच्चों की मौत
पश्चिम बंगाल के हावड़ा में एक दुखद घटना सामने आई है। यहां काली पूजा उत्सव के दौरान एक घर में लगी आग में तीन बच्चों की जान चली गई। उलुबेरिया शहर में लगी आग में जिन तीन बच्चों की मौत हुई है उनकी उम्र 9, 4 और 2.5 वर्ष थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड की टीम के प्रयास के बावजूद बच्चों को बचाया नहीं जा सका और बाद में उनके शव घर के जले हुए अवशेषों में पाए गए।
घटना की की सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग ने आग पर काबू पाने के लिए तुरंत कार्रवाई की। हावड़ा के डिवीजनल फायर ऑफिसर रंजन कुमार घोष ने घटना के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने कहा, "हमें एक घर में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही दो दमकल गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंच गईं। आग बुझा दी गई है, लेकिन इस घटना में तीन बच्चों (9 वर्षीय, 4 वर्षीय और 2.5 वर्षीय) की जान चली गई। जले हुए शव घर से बरामद किए गए और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। दमकल कर्मियों ने अपना काम प्रभावी ढंग से किया, अन्यथा इस घटना में और भी घर जल सकते थे।












Click it and Unblock the Notifications