पश्चिम बंगाल: राहुल गांधी ने ममता बनर्जी को मनाने के लिए PM मोदी को लिखा पत्र, TMC की मांग का किया समर्थन

Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इंडिया ब्लॉक छोड़ चुकीं ममता बनर्जी को मनाने की एक बार फिर कोशिश की है। इस बीच उन्होंने पीएम मोदी को चिट्ठी लिखी है। राहुल गांधी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मांग की कि केंद्र सरकार पश्चिम बंगाल सरकार को लंबित मनरेगा फंड जारी करे।

राहुल गांधी ने अपने पत्र में लिखा कि मैं आपको पश्चिम बंगाल में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (एमजीएनआरईजीएस) श्रमिकों की विनाशकारी दुर्दशा और न्याय के लिए उनकी निरंतर लड़ाई के बारे में लिख रहा हूं।

पश्चिम बंगाल: राहुल गांधी ने TMC की मांग का किया समर्थन

उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा के हिस्से के रूप में पश्चिम बंगाल की मेरी हालिया यात्रा के दौरान पश्चिम बंगा खेत मजदूर के एमजीएनआरईजीएस श्रमिकों का एक प्रतिनिधिमंडल समिति ने मुझे उनके सामने आने वाले मुद्दों से अवगत कराया।

राहुल गांधी ने कहा कि मार्च 2022 से पश्चिम बंगाल को केंद्रीय धन की रोक के कारण हमारे लाखों भाइयों और बहनों को एमजीआरईजीएस के तहत काम और मजदूरी से वंचित कर दिया गया है। बता दें कि ममता बनर्जी और उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस धन जारी करने के लिए केंद्र के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने पिछले हफ्ते घोषणा की थी कि राज्य सरकार 21 फरवरी तक 21 लाख श्रमिकों के लंबित वेतन का भुगतान करेगी।

राज्य सरकार 21 लाख मनरेगा श्रमिकों का बकाया चुकाएगी

ममता बनर्जी ने एक बयान में कहा कि राज्य सरकार 21 लाख मनरेगा श्रमिकों का बकाया चुकाएगी। जिनकी मजदूरी केंद्र सरकार ने पिछले दो वर्षों से लंबित रखी है। उनकी मजदूरी 21 फरवरी तक उनके बैंक खातों में स्थानांतरित कर दी जाएगी। पिछले दिसंबर में ममता बनर्जी ने एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया था, जिसने कथित देरी को लेकर पीएम मोदी से मुलाकात की थी।

यह भी पढ़ें- INDI Alliance: राहुल गांधी की पीएम बनने की लालसा के कारण बिखरा इंडी एलायंस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+