कांथी में TMC पर बरसे पीएम मोदी, कहा- सब समझ गए दीदी का खेला, इस बार विदाई तय'

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में पहले चरण के मतदान के लिए दो दिन का वक्त और बचा है। ऐसे में सभी पार्टियां शक्ति प्रदर्शन में जुटी हैं। इस बीच बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कांथी पहुंचे और वहां पर मेगा रैली की। साथ ही टीएमसी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। पीएम के मुताबिक बंगाल की जनता दीदी का खेला समझ गई है, जिस वजह से 2 मई को उनका जाना तय है।

west Bengal

Recommended Video

    West Bengal Election 2021: Kanthi में PM Modi बोले- 2 मई दीदी की विदाई तय | वनइंडिया हिंदी

    रैली में पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल के कोने से कोने से अब एक ही आवाज आ रही है, बंगाल के हर घर से एक ही आवाज आ रही है, बंगाल के हर मुख से एक ही आवाज आ रही है कि 2 मई दीदी जाछे और आसोल परिवर्तन आछे। पीएम के मुताबिक दीदी आजकल मेदिनीपुर में आकर बार-बार बहाने बना रही हैं, दीदी उन बहनों और परिवारों को जवाब नहीं दे पाईं, जिनको पहले अंफान ने तबाह किया और फिर तृणमूल के टोलाबाजों ने लूट लिया।

    पीएम के मुताबिक जब जरूरत होती है तो तब दीदी दिखती नहीं, लेकिन जब चुनाव आता है तो दीदी कहती हैं- सरकार दुआरे-दुआरे। यही इनका खेला है। पश्चिम बंगाल का बच्चा-बच्चा आपका खेला समझ गया है और इसलिए 2 मई को पश्चिम बंगाल दीदी को द्वार दिखाएगा। उन्होंने आगे कहा कि आजादी की लड़ाई के हर नायक-नायिका को सम्मान देने के लिए पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। आजादी के 75 साल के उत्सव में पश्चिम बंगाल का विशेष महत्व है। आजादी की लड़ाई में दिए गए हर योगदान को भावी पीढ़ी तक पहुंचाना बीजेपी सरकार की प्राथमिकता है।

    'योजनाओं से रखा वंचित'
    उन्होंने कहा कि बंगाल का किसान भूल नहीं सकता कि कैसे दीदी ने उसके साथ निर्ममता दिखाई, दीदी ने आपको PM किसान सम्मान निधि से वंचित रखा। बंगाल के किसान मोदी के शब्द लिखकर रखें, 2 मई को बंगाल के विकास के बीच आ रही दीवारें टूट जाएंगी। किसानों के हक के 3 साल के पैसे उनके खाते में जमा करके रहूंगा। बंगाल में बीजेपी की जो राज्य सरकार आप बनाने जा रहे हैं, उसमें मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी इसी मिट्टी की संतान की होगी।

    बंगाल के कानून व्यवस्था पर पीएम ने कहा कि दीदी के राज में यहां हिंसा और बम धमाकों की खबरें आती हैं। धमाकों से पूरे-पूरे घर उड़ जाते हैं और दीदी की सरकार सिर्फ देखती रहती है। इस स्थिति को हमें मिलकर बदलना होगा। बंगाल को शांति चाहिए, स्थिरता चाहिए, बम-बंदूकों और हिंसा से मुक्ति चाहिए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+