बंगाल में बोले पीएम मोदी, BJP के साथ-साथ जनता भी लड़ रही है ये चुनाव
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में शनिवार को चौथे चरण के मतदान के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के अंदर दो रैलियों को संबोधित किया। पीएम ने इन दोनों ही रैलियों में ममता बनर्जी के खिलाफ जमकर हमला बोला। पीएम ने आखिरी रैली कृष्णानगर में की, जहां उन्होंने कहा कि बंगाल में दीदी इतनी हताश हो चुकी हैं कि वो अब अपनी ही पार्टी के पोलिंग एजेंट को कोसने में लगी हैं। पीएम ने कहा कि अभी तक दीदी चुनाव आयोग, केंद्रीय सुरक्षाबलों और ईवीएमस को गाली दे रही थी, लेकिन अब अपनी ही पार्टी के पोलिंग एजेंट को गाली दे रही हैं।

बंगाल में हिंसा फैलाने में जुटे हैं टीएमसी के कार्यकर्ता- पीएम मोदी
Recommended Video
पीएम मोदी ने कहा कि दीदी बंगाल के मतदाताओं को बदनाम कर रही है, बंगाल के लोग आपसे ये उम्मीद नहीं करते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि ममता बनर्जी को चुनाव में हार निश्चित दिख रही है, इसीलिए वो अब पुराने खेल पर उतर आई हैं, बंगाल में टीएमसी के कार्यकर्ता हिंसा फैलाने की कोशिश में जुटे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बंगाल में ये चुनाव सिर्फ बीजेपी के द्वारा नहीं लड़ा जा रहा है, बल्कि बंगाल की जनता भी इस चुनाव को लड़ रही है, ऐसे में बंगाल की जनता को ये चुनाव जीतना है।
बंगाल की जनता को कैसे हराएंगी दीदी- मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि दीदी आप बीजेपी को तो हराने की कोशिश कर सकती हैं, लेकिन बंगाल की जनता को कैसे हराएंगी। पीएम ने कहा कि आप सात जन्मों में भी बंगाल की जनता को नहीं हरा सकतीं। पीएम ने कहा कि बंगाल की जनता ने आपको पहले चरण से ही धूल चटान शुरू कर दिया है।
पीएम ने ममता बनर्जी के वाराणसी से चुनाव लड़ने वाली बात पर भी प्रतिक्रिया दी। पीएम ने कहा कि दीदी को बंगाल में अपनी हार तय लग चुकी है और यही वजह है कि दीदी अब बंगाल से बाहर जाकर चुनाव लड़ने की सोच रही हैं। ये भी एक खेला है जिसे बंगाल के लोगों को समझना होगा।












Click it and Unblock the Notifications