नारदा केस: स्टिंग करने वाले पत्रकार ने पूछा-सुवेंदु अधिकारी को भी रिश्वत दी थी, क्यों नहीं हुए अरेस्ट?
नई दिल्ली, मई 17: पश्चिम बंगाल में नारदा टेप केस में ममता सरकार के दो मंत्रियां की सीबीआई द्वारा की गई गिरफ्तारी के बाद सियासत एक बार फिर से गर्मा गई है। दरअसल 2016 में पत्रकार मैथ्यू सैमुअल द्वारा किए गए नारद स्टिंग ऑपरेशन में कई नेताओं को लेकर अहम खुलासा किया था। आज सीबीआई द्वारा तृणमूल के दो मंत्रियों सुब्रत मुखर्जी और फिरहाद हकीम की गिरफ्तारी पर जहां मैथ्यू ने खुशी जाहिर की है, वहीं अन्य आरोप सुवेंदु आधिकारी और मुकुल राय के खिलाफ कार्रवाई ना होने पर असंतोष जाहिर किया है। बता दें कि स्टिंग के समय ये दोनों नेता टीएमसी में हुआ करते थे, अब वे बीजेपी में शामिल हो चुके हैं।
Recommended Video

खोजी पत्रकार औऱ नारदा न्यूज के फाउंडर मैथ्यू सैमुअल ने कहा कि, यह खुशी का दिन है। कई साल हो गए। स्टिंग टेप 2016 में जारी किए गए थे। नेताओं को सीबीआई ने टच नहीं किया था।जबकि इस मामले में तीन साल पहले चार्जशीट तैयार की गई थी। इस स्टिंग आपरेशन में मुकुल रॉय और शुभेंधु अधिकारी (दोनों तृणमूल कांग्रेस पार्टी में थे) के खिलाफ लगे आरोपों पर सीबीआई ने चुप्पी साध रखी है। जबकि सैमुअल का दावा कि इन दोनों ने भी सीधे या अप्रत्यक्ष रुप से घूस ली थी। जिसके प्रमाण हैं।
सैमुअल ने कहा कि, मैंने शुभेंदु अधिकारी को भी उनके दफ्तर में जाकर पैसा दिया था। उनका नाम लिस्ट में नहीं है। क्या हुआ? फॉरेंसिक जांच हुई थी और यह साबित हुआ था... सीबीआई ने मुझसे भी बयान लिया था। मुझे यह भी पता लगा था कि शुभेंदु अधिकारी ने स्वीकार किया था कि उन्होंने मुझे पैसा लिया था। मुझे खुशी है कि गिरफ्तारियां हुई हैं, लेकिन मुझे खुशी होगी अगर पूरी सच्चाई सामने आ जाए क्योंकि उन टेपों में और भी लोग थे जो या तो सीधे पैसे लेते थे या अपने करीबी के जरिए पैसे लेते थे।
सीबीआई सूत्रों के मुताबिक एजेंसी को अन्य के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए अधिकारियों से मंजूरी का इंतजार कर रही है। एजेंसी ने 6 अप्रैल, 2019 को उनके खिलाफ लोकसभा अध्यक्ष से अभियोजन की मंजूरी मांगी थी, क्योंकि वह तब निचले सदन के सदस्य(मुकुल रॉय) थे। वहीं वरिष्ठ पत्रकार ने कहा कि टेप में जो देखा गया वह केवल "हिमशैल का सिरा" था, यहीं नहीं सैमुअल ने सीबीआई जांच की निष्पक्षता पर भी सवाल खड़े किए हैं।












Click it and Unblock the Notifications