नादिया में नाबालिग के साथ गैंगरेप मामले में सीबीआई 3 को किया गिरफ्तार

कोलकाता, 25 अप्रैल। पश्चिम बंगाल के नादिया में नाबालिग के साथ गैंगरेप मामले में सीबीआई ने तीन संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि 4 अप्रैल को नादिया में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया था, जिसके बाद लड़की की मृत्यु हो गई थी। इस घटना के बाद प्रदेश में सियासी बायनबाजी काफी बढ़ गई थी, जिसके बाद इस मामले को सीबीआई को सौंप दिया गया था। अभी तक इस मामले में कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, इस मामले के सीबीआई के पास आने से पहले ही पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। सीबीआई 16 अप्रैल को तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया था। कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश पर तीन दिन बाद इस मामले में सीबीआई ने एफआईआर दर्ज की थी

cbi

इससे पहले जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है उसमे एक स्थानीय पंचायत सदस्य समरेंद्र गयाली का बेटा है, जिसका टीएमसी से संबंध है। उसके दोस्त प्रभाकर पोद्दार और रंजीत मलिक को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। सीबीआई के बयान में कहा गया है कि जांच के दौरान इन संदिग्ध लोगों की भूमिका भी सामने आई है। बता दें कि नाबालिग लड़की के सात बृजगोपाल के घर पर गैंगरेप किया गया था, वह इस मामले में मुख्य आरोपी है, गैंगरेप के बाद लड़की को घर छोड़ दिया गया था, उसके निजी अंगों से काफी खून बह रहा था, जिसके बाद लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई थी।

लड़की के परिवार वालों ने उसका अंतिम संस्कार बिना पोस्टमार्टम के ही करा दिया था। इस घटना के सामने आने के बाद प्रदेश में सियासी पारा काफी बढ़ गया था। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा था कि लड़की प्रेग्नेंट थी और उसका अफेयर चल रहा था। उसके साथ रेप की पुष्टि नहीं हुई है, ऐसे में आप कैसे कह सकते हैं कि लड़की का रेप हुआ है। लड़की के घर वाले खुद इस बात को मान रहे हैं कि लड़की का अफेयर चल रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+