2015 में TMC सांसद को थप्पड़ मारने वाले देवाशीष बनर्जी की अस्पताल में मौत, गुरुवार को हुआ था हमला

कोलकाता, जून 18। पश्चिम बंगाल में सियासी घटनाक्रम के बीच भाजपा के एक चर्चित नेता देवाशीष आचार्य की अस्पताल में रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई है। दरअसल, गुरुवार को उन पर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला किया था। इस हमले में वो गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन कुछ देर के बाद ही देवाशीष को मृत घोषित कर दिया गया। देवाशीष के परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं।

Recommended Video

    CM Mamta Banerjee के भतीजे Abhishek को थप्पड़ मारने वाले शख्स की मौत, हत्या का आरोप | वनइंडिया हिंदी
    TMC supporter

    2015 में अभिषेक बनर्जी को मारा था थप्पड़

    आपको बता दें कि देवाशीष आचार्य वही चेहरा है, जिसने 2015 में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी को एक सभा के दौरान थप्पड़ मारा था। उस घटना के बाद टीएमसी के समर्थकों ने मंच पर ही देवाशीष को बुरी तरह से पीटा था। इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ था। इस घटना के बाद अभिषेक बनर्जी ने कहा था कि उन्होंने देवाशीष को माफ कर दिया है, लेकिन अब ये मामला एकबार फिर से गरमा गया है।

    परिवार ने कहा- हत्या हुई है

    आपको बता दें कि देवाशीष आचार्य पर गुरुवार को कुछ अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया था। इस हमले में देवाशीष गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें मिदनापुर के तमलुक जिला अस्पताल ले जाया गया। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार तड़के 4 बजे के करीब देवाशीष पर हमला किया गया था और दोपहर को अस्पताल में उनकी मौत हो गई। देवाशीष के परिवारवालों का कहना है कि उनके बेटे की हत्या की गई है।

    भाजपा ने की सीबीआई जांच की मांग

    वहीं भाजपा ने भी देवाशीष की रहस्यमय मौत को लेकर सवाल उठाए हैं। भाजपा ने अपने इस कार्यकर्ता की मौत की सीबीआई जांच की मांग की है। आपको बता दें देवाशीष 2020 में बीजेपी में शामिल हुए थे और 2021 के विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने बीजेपी के समर्थन में वोट मांगे थे।

    इस पूरी घटना पर पुलिस का वर्जन

    देवाशीष की मौत को लेकर पुलिस का कहना है कि देवाशीष आचार्य 16 जून की शाम अपने दो दोस्तों के साथ बाहर गए थे। सोनापेट्या टोल प्लाजा के पास एक चाय की दुकान पर रुकने पर तीनों लोग मोटरसाइकिल पर सवार हुए। तभी देवाशीष को एक फोन आया और वह अपने दोस्तों को चाय की दुकान पर छोड़ कर चला गया। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि उसके चाय की दुकान से निकलने के बाद क्या हुआ।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+