बंगाल का बंटवारा नहीं होने दूंगी, मैं इसके लिए अपना खून बहाने को तैयार: ममता बनर्जी

कोलकाता, 08 जून। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रदेश के बंटवारे को रोकने के लिए वह अपना खून बहाने तक के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हर जगह कह रही है कि वह बंगाल का बंटवारा करेगी। चुनाव करीब आने के साथ भाजपा इस मांग को आगे बढ़ा रही है। कभी ये लोग गोरखालैंड को अलग रने की बात कहते हैं तो कभी पूर्वी बंगाल को अलग करने की बात करते हैं। मैं अपना खून बहाने के लिए तैयार हूं, लेकिन कभी भी प्रदेश का बंटवारा नहीं होने दूंगी।

mamata

दरअसल हाल ही में अलगाववादी संगठन लिबरेशन ऑर्गेनाइजेंश के मुखिया जीबन सिंगला ने एक वीडियो रिलीज करके कहा था कि कूच बेहर के सांसद नीतीश प्रमाणिक, जलपाईगुड़ी के सांसद जयंत रॉय और अलीपुरदुआर के सांसद जॉन बरला एक अलग कोच-कमतापुर राज्य के समर्थक हैं। वहीं ममता बनर्जी ने कहा कि कुछ नेता मुझे धमकी दे रहे हैं कि अगर राज्य का बंटवारा नहीं हुआ और पूर्वी बंगाल अलग राज्य नहीं बना तो खून-खराबा होगा। मैं उन्हें बताना चाहती हूं कि अगर आपके भीतर हिम्मत है तो अपनी बंदूक मेरी तरफ करिए। मैं पहले भी ये देख चुकी हूं, लिहाजा मुझे धमकी देने की कोशिश मत करिए। मुझे पता है कि आपकी बंदूक का सामना कैसे करना है। ममता ने कहा कि यह सब भाजपा के समर्थन से हो रहा है।

भाजपा सांसद सौमित्र खान ने भी इसी तरह की मांग उठाई थी, उन्होंने अलग बंगा राज्य जिसमे बांकुरा,पुरुलिया, पश्चिम मेदिनीपुर, झरग्राम, बीरभूम और पश्चिम मेदिनीपुर के जिलों को मिलाकर एक अलग जंगलमहल बनाने की मांग की थी। उनकी पार्टी के सांसद जॉन बरला ने पिछले साल मांग की थी कि नॉर्थ बंगाल को अलग राज्य बनाना चाहिए, इसे यूनियन टेरिटरी बनाना चाहिए, जिससे इलाके का विकास हो सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+