बीरभूम हिंसा में TMC जिला अध्यक्ष का नाम आने पर भड़कीं ममता, कहा- बिना जांच के नाम कैसे आ सकता है?

दार्जिलिंग, मार्च 30। पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में हुई हिंसा की घटना को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी विपक्ष के निशाने पर हैं। बीजेपी और कांग्रेस ने ममता बनर्जी के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। वहीं हिंसा की जांच सीबीआई के हाथों में है। इन सबके बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है। बुधवार को दार्जिलिंग में ममता बनर्जी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हिंसा में मेरी पार्टी के जिला अध्यक्ष का नाम लिया जा रहा है, मैं यह पूछना चाहती हूं कि आखिर बिना जांच के बीजेपी मेरी पार्टी के नेता का नाम कैसे ले सकती है?

Recommended Video

    Birbhum Violence: बीजेपी फैक्ट फाइंडिंग कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट, ममता बनर्जी नाराज | वनइंडिया हिंदी
    Mamata banerjee

    क्या कहा ममता बनर्जी ने?

    ममता बनर्जी ने कहा, "बीजेपी मेरे जिला अध्यक्ष का नाम कैसे ले सकती है, अभी तो जांच चल रही है। इससे पता चलता है कि वो चाहते हैं कि उसे गिरफ्तार किया जाए। यह एक पक्षपाती और प्रतिशोधी रवैया है। वे उन सभी को गिरफ्तार करना चाहते हैं जो भाजपा का विरोध कर रहे हैं।

    ममता बनर्जी ने आगे कहा है कि मैं इस तरह के रवैये की कड़ी निंदा करती हूं, जब जांच चल रही हो तो किसी भी पक्ष का हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए, जांच स्वतंत्र और निष्पक्ष होनी चाहिए। इस समय पार्टी का हस्तक्षेप सत्ता का दुरुपयोग है।

    जेपी नड्डा को सौंपी गई यह रिपोर्ट

    आपको बता दें कि भाजपा की आंतरिक रिपोर्ट में एक बड़ी साजिश का खुलासा हुआ है। इस रिपोर्ट में भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस के एक नेता के शामिल होने की बात कही है। बता दें कि भाजपा की ओर से बीरभूम हिंसा को लेकर गठित की गई पांच सदस्यीय समिति ने बुधवार को पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा को अपनी रिपोर्ट सौंपी। इस रिपोर्ट में टीएमसी के अध्यक्ष अनुब्रत मंडल का नाम आया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+