बीजेपी कार्यकर्ता के मां के निधन पर गरमाई राजनीति, CM ममता बोलीं- पहले UP का हाल देखें शाह

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में चुनावी घमासान जारी है। कुछ दिनों पहले बीजेपी कार्यकर्ता गोपाल मजूमदार की 85 वर्षीय मां शोवा मजूमदार की गुंडों ने पिटाई कर दी थी। जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्तपाल में भर्ती करवाया गया, लेकिन हालत में सुधार नहीं आया और सोमवार को उनका निधन हो गया। जिसके बाद से बीजेपी नेता टीएमसी और ममता बनर्जी पर हमलावर हैं। इस मामले में अब ममता बनर्जी ने भी दुख जताया है। साथ ही बीजेपी पर पलटवार किया है।

Recommended Video

    Bengal में पिटाई से घायल BJP Worker की मां Shova Majumdar की मौत, निशाने पर TMC | वनइंडिया हिंदी
    ममता

    नंदीग्राम में एक चुनावी रैली में ममता ने कहा कि मुझे नहीं पता महिला का निधन कैसे हुआ, लेकिन मैं महिलाओं पर होने वाली हिंसा के खिलाफ हूं। अमित शाह ट्वीट करके कहते हैं कि बंगाल का क्या हाल है, लेकिन उनसे पूछिए कि यूपी के क्या हालात हैं? हाथरस के क्या हालात हैं। वहीं शुवेंदु अधिकारी पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि बहुत ज्यादा लालच अच्छी बात नहीं है, वो ना घर के रहे ना घाट के।

    ऐसे समझे पूरा मामला
    उत्तर 24 परगना जिले के निमटा के बीजेपा कार्यकर्ता गोपाल मजूमदार का आरोप है कि उनको इसलिए पीटा गया कि वो पार्टी के लिए काम करते हैं। इस घटना में उनके सिर और हाथ पर चोटें आईं। मारपीट के दौरान बदमाशों ने उनकी मां शोवा को भी धक्का दिया, जिसमें वो घायल हो गईं। गोपाल ने इस घटना के लिए टीएमसी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराया था। साथ ही शोवा की फोटो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी।

    शाह ने कही ये बात
    अमित शाह ने शोवा के घर की फोटो ट्वीट करते हुए लिखा कि बंगाल की बेटी के निधन से दुखी हूं, जिन्हें टीएमसी के गुंडों ने बेरहमी से पीटा था। उनके परिवार का दर्द और घाव लंबे समय तक ममता दीदी को परेशान करेगा। बंगाल कल हिंसा मुक्त भारत के लिए लड़ेगा, बंगाल हमारी बहनों-माताओं के लिए एक सुरक्षित राज्य की लड़ाई लड़ेगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+