ममता बनर्जी पर मीम्स बनाना यूट्यूबर को पड़ा भारी, एक गिरफ्तार, 6 की तलाश जारी
कोलकाता, 27 सितंबर। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ अपमानजनक मीम शेयर पर कोलकाता पुलिस ने एक यू-ट्यूबर को गिरफ्तार किया है। वहीं, मामले में 6 अन्य के खिलाफ भी FIR दर्ज की गई है, जिनकी तलाश की जा रही है। कोलकाता पुलिस के मुताबिक 25 सितंबर को सागर दास ने YouTube चैनलों के क्रिएटर / अधिकृत व्यक्तियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। जिन लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी, उनमें टिकटॉकर प्रचेता, टोटल फन बांग्ला, रेया प्रिया, सागरिका बर्मन व्लॉग्स, लाइफ इन दुर्गापुर, द फ्रेंड्स कैंपस, पूजा दास 98 और कई अन्य के नाम शामिल थे।

सागर दास की तरफ से शिकायत के जरिए आरोप लगाया गया था कि इन YouTubers ने मीम्स पोस्ट किए हैं, जिसमें उन्होंने ममता बनर्जी के भाषण की सामग्री का इस्तेमाल किया है। उन्होंने कहा कि ये मीम्स अपमानजनक हैं । ऐसे में इन मीम्स के जरिए राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में दंगे भड़क सकते हैं और जान-माल का नुकसान हो सकता है। साथ ही सागर दास ने शिकायत में कहा है कि ये मीम्स यू-ट्यूबर की तरफ से व्यक्तिगत और आर्थिक लाभ के लिए प्रसारित किया गया है।
तरताला थाने में दर्ज हुई थी FIR
सागर दास की शिकायत पर सभी आरोपियों के खिलाफ तरताला थाने में आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद से ही पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, मामले में अब तक एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। आरोपी की पहचान नदिया जिले के ताहिरपुर निवासी 30 वर्षीय तुहिन मंडल के रूप में हुई है।
ये भी पढ़ें- ममता बनर्जी का भाजपा पर आरोप, कहा- राजनीतिक उद्देश्य के लिए हो रही है इतिहास से छेड़छाड़












Click it and Unblock the Notifications