ममता बनर्जी का भाजपा पर आरोप, कहा- राजनीतिक उद्देश्य के लिए हो रही है इतिहास से छेड़छाड़

कोलकाता, सितंबर 21। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कोलकाता में अलीपुर सेंट्रल जेल के एक हिस्से में बने अलीपुर म्यूजियम का उद्घाटन किया। इस मौके पर ममता बनर्जी ने नाम लिए बिना भाजपा पर निशाना साधा। ममता बनर्जी ने कहा कि कुछ लोग राजनीतिक उद्देश्य के लिए वास्तविक दुनिया, ऐतिहासिक घटनाओं, भूगोल और विज्ञान को बदलने के लिए नई अवधारणा और मिशन पर काम कर रहे हैं ताकि नई पीढ़ी को देश की सच्चाई और स्वतंत्रता संग्राम के बारे में पता न चल सके।

Mamata banerjee

'हमने नेताजी की जुड़ी फाइलों को जनता को सौंप दिया'

ममता बनर्जी ने इस दौरान कहा कि यह लोग भले ही किसी भी मिशन पर काम कर रहे हो, लेकिन समय की मांग यही है कि अपने इतिहास को संजो कर रखा जाए, इसलिए हमने नेताजी से जुड़ी फाइलों का डिजिटलीकरण कर जनता को सौंप दिया है। ममता बनर्जी ने कहा कि हमने आजादी के 75वें वर्ष में इस संग्रहालय को बनाया है, ताकि नई पीढ़ी इस संग्रहालय के जरिए स्वतंत्रता संग्राम की वास्तविकता को जान सके।

ममता बनर्जी ने कहा कि बीजेपी पर यह आरोप कोई पहली बार नहीं लग रहा है, इससे पहले भी कई पार्टियों ने यह कहा है कि जिन लोगों के पूर्वजों ने स्वतंत्रता आंदोलन में कोई भूमिका नहीं निभाई वो देशभक्ति का पाठ सिखाने का ठेका लिए बैठए हैं। आपको बता दें कि अमित शाह ने हाल ही में एक कार्यक्रम में कहा था कि कांग्रेस ने अपने तरीके से देश का इतिहास लिखा है। सरकार की ताकत आज इतिहास बदल सकती है। इतिहास का पुनर्लेखन तुच्छ है। वहीं कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि अगर हमें इतिहास बदलना है तो इतिहास के अचरज में जाना होगा।

ममता बनर्जी ने कहा कि उनका उद्देश्य स्वतंत्रता आंदोलन और स्वतंत्रता सेनानियों की यादों से भरे इस संग्रहालय को विश्व धरोहर बनाना है। इसके अलावा कोलकाता में इस म्यूजियम को टूरिज्म के लिहाज से भी आकर्षित करने पर उनका ध्यान है। सरकार ने इस संग्रहालय को बनाने के लिए जेल को भी शिफ्ट कर दिया है। स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान अलीपुर जेल में कैद या फांसी पर लटकाए गए नायकों पर प्रदर्शनी को दो खंडों में विभाजित किया गया है।

ममता बनर्जी ने अपने भाषण में अपने स्कूली जीवन में देशभक्ति गीतों की प्रथा का भी उल्लेख किया। ममता ने कहा कि स्कूल में पढ़ाई के दौरान वह सबितब्रत दत्ता और मिंटू दासगुप्ता का संगीत सुनती थीं। उन्होंने यह भी कहा कि मिंटू दासगुप्ता की टीम में उन्हें एक बार मौका मिला था। उन्होंने हारमोनियम भी बजाया और गाना भी गाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+