Lok Sabha Elections: बंगाल में BJP कैंडिडेट पर भीड़ ने किया हमला, बड़े आरोप से TMC का इनकार, जानिए क्या कहा?
लोकसभा चुनाव के तहत छठवें चरण की वोटिंग के दौरान पश्चिम बंगाल में छिटपुट हिंसा की खबरें सामने आई हैं। झाड़ग्राम से बीजेपी उम्मीदवार ने खुद के ऊपर हमला किए जाने का आरोप लगाया है। ये हमला गरबेटा इलाके के मोंगलापोता गांव में लोगों ने उनका विरोध करते हुए पत्थरबाजी की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमले के दौरान बीजेपी प्रत्याशी समेत कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।
पश्चिम बंगाल के झारग्राम में भीड़ ने कथित तौर पर विभिन्न मीडिया घरानों के वाहनों में भी तोड़फोड़ की। मौके पर मौजूद बीजेपी उम्मीदवार प्रणत टुडू पर भी हमले की खबर आई, जिसके बाद टीएमसी ने उल्टे बीजेपी को ही निशाने पर लिया। टीएमसी ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा, "भाजपा उम्मीदवार मतदाताओं को धमकी दे रहे थे। ग्रामीण क्रोधित हो गए और विरोध प्रदर्शन किया।

वहीं हमले को लेकर टुडू ने बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा, "अचानक, सड़कों को अवरुद्ध कर टीएमसी के गुंडों ने मेरी कार पर ईंटें फेंकना शुरू कर दिया। जब मेरे सुरक्षाकर्मियों ने हस्तक्षेप करने की कोशिश की, तो वे घायल हो गए। मेरे साथ आए सीआईएसएफ के दो जवानों के सिर में चोटें आईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
टुडू ने आगे कहा, "अगर केंद्रीय बल वहां नहीं होते तो हमारी हत्या हो सकती थी...हमें स्थानीय पुलिस से कोई सुरक्षा नहीं मिली...दीदी सीएए लागू करके देश को पाकिस्तान नहीं बनाना चाहतीं।"












Click it and Unblock the Notifications