Lok Sabha Polls: सजा या मजबूरी? TMC की स्टार कैंपेनर की लिस्ट से क्यों हुआ महुआ मोइत्रा का नाम गायब?
West Bengal Lok Sabha Election: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) और टीएमसी प्रमुख ने निलंबित सांसद महुआ मोइत्रा पर भरोसा जताया है। पार्टी ने महुआ मोइत्रा को फिर से कृष्णानगर लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाकर उतारा है। लेकिन ममता बनर्जी ने उनको स्टार प्रचारकों की लिस्ट में जगह नहीं दी।
दरअसल, पश्चिम बंगाल में पांच चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर तृणमूल कांग्रेस ने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। इसमें पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी और पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान सहित अन्य हस्तियां और नेताओं के नाम शामिल हैं।

टिकट दिया, लेकिन प्रचार नहीं
लेकिन इस लिस्ट में टीएमसी नेता और निलंबित सांसद महुआ मोइत्रा का नाम गायब है। पार्टी की ओर से सभी 42 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान किया जा चुका है। ऐसे में अब स्टार प्रचारकों की लिस्ट से महुआ मोइत्रा का नाम ना होना, उन पर लगे आरोपों से पार्टी की दूरी प्रश्न चिन्ह लगा रही है।
चुनाव प्रचार से बनाई दूरी?
कैश फॉर क्वेरी यानी पैसे लेकर सवाल पूछने के मामले में संसद से निष्कासित और जांच का सामना कर रहीं महुआ मोइत्रा को खुद ममता बनर्जी ने सपोर्ट किया। केंद्र सरकार पर आरोप भी लगाए, जिसके बाद उनको फिर से उम्मीदवार बनाया है, लेकिन टिकट देने के बाद भी उनको चुनाव प्रचार से दूर रखा गया है।
60 हजार वोटों से जीता था चुनाव
इसके अलावा खुद ममता बनर्जी महुआ की कृष्णानगर सीट से बंगाल में अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत करने जा रही हैं। 49 वर्षीय महुआ मोइत्रा ने 2019 में कृष्णानगर में शानदार जीत हासिल की थी। उन्होंने 45 प्रतिशत वोट हासिल करते हुए भाजपा उम्मीदवार कल्याण चौबे को 60,000 वोटों से हराया था।
जानिए कौन-कौन स्टार प्रचारक
श्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के अलावा सुदीप बंदोपाध्याय, प्रो. सौगाता रे, शोभान देब चट्टोपध्याय, कल्याण बनर्जी, मॉलोय घातक, मानस रंजन भूनिया, अरूप विश्वास, बर्त्या बासु, फिरहाद हाकिम, चंद्रिमा भट्टाचार्य, सताब्दी रॉय, दीपक अधिकारी, ममता ठाकुर, मनोज तिवारी, पार्थ भौमिक, डॉ. शशि पंजा, कुनाल घोष, प्रतिमा मंडल और यूसुफ पठान का नाम शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications