पश्चिम बंगाल में लोकल ट्रेन पटरी से उतरी, मौके पर शीर्ष अधिकारी

पश्चिम बंगाल के बर्दमान में लोकल ट्रेन पटरी से उतर गई है। घटना के बाद स्थानीय रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

train

पश्चिम बंगाल के बर्दमान-बंदेल में लोकल ट्रेन पटरी से नीचे उतर गई है। यह घटना बीती रात 9.20 बजे हुई है। जानकारी के अनुसार हादसा शक्तिगढ़ रेलवे स्टेशन के पास हुआ है। घटना के बाद रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। हालांकि अभी तक इस घटना में किसी के घायल होने की खबर सामने नहीं आई है।

रिपोर्ट के अनुसार ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतर गए, जिसके बाद अफरातफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर राहत और बचाव का कार्य शुरू किया गया। हादसे के बाद ट्रेन के भीतर से यात्रियों को एक-एक करके नीचे उतारा गया।

अच्छी बात है कि इस हादसे में किसी के भी घायल होने की खबर नहीं है। हालांकि इस हादसे की वजह से कुछ ट्रेनों का संचालन इस रूट पर जरूर बाधित हुआ था।

बता दें कि इससे पहले मध्य प्रदेश के शहडोल के सिंहपुर रेलवे स्टेशन के पास भी रेल हादसा सामने आया था। यहां दो मालगाड़ियां आमने-सामने आ गई थीं और उनकी आपस में टक्कर हो गई थी।

हादसे में लोको पायलट की मौत हो गई थी, जबकि 5 लोग घायल हुए थे। इस हादसे में मालगाड़ी के इंजन में आग लग गई थी। जिसके बाद मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंची और आग को बुझाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+