'अर्धनग्न अवस्था, शरीर पर चोटें', कोलकाता के मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर की मौत, CBI जांच की मांग
पश्चिम बंगाल के कोलकाता में आरजी कर मेडिकल कॉलेज से बडी खबर सामने आ रही है। यहां की आपातकालीन बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर शुक्रवार सुबह एक महिला डॉक्टर का शव रहस्यमय परिस्थितियों में पाया गया। मृतका आरजी कर मेडिकल कॉलेज की द्वितीय वर्ष की स्नातकोत्तर छात्रा थी, जो कैंपस की तीसरी मंजिल पर सेमिनार हॉल के अंदर मृत पाई गई। शाम छात्रा का शव परिसर से बाहर लाया गया। परिसर में तनाव की स्थिति बनी हुई है। मृतका के शव को उसके घर ले जाया जा रहा है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतका गुरुवार रात डिनर के बाद सेमिनार हॉल में गई थी। अस्पताल ने इस घटना के लिए 11 सदस्यीय जांच समिति गठित की है। दूसरी ओर, जूनियर डॉक्टरों के एक वर्ग ने घोषणा की है कि वे अस्पताल में व्याप्त सुरक्षा की कमी के कारण काम नहीं करेंगे। प्रदर्शनकारी डॉक्टरों ने यह भी दावा किया कि अस्पताल का केवल आपातकालीन वार्ड ही खुला रहेगा।

मां ने जताई हत्या की आशंका
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को मृतका के माता-पिता से बात की। मृतका की मां ने बताया कि कल(गुरुवार) रात उसने उन्हें फोन करके बताया कि वह ठीक है। मां ने यह भी कहा कि उन्हें लगता है कि यह हत्या का मामला है। मृतका की मां ने कहा कि बेटी का शव अर्धनग्न में था और उस पर चोट के निशान थे, उसका चश्मा टूटा हुआ था, मेरी बेटी अच्छी है। उसकी हत्या कर दी गई है।
बीजेपी ने ममता सरकार को घेरा
राज्य महिला आयोग घटना का संज्ञान लेने के लिए अस्पताल पहुंच गया है। इस घटना के विरोध में पश्चिम बंगाल बीजेपी कार्यकर्ता कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के बाहर विरोध प्रदर्शन भी किया। बीजेपी नेता अमित मालवीय ने राज्य की ममता बनर्जी सरकार पर 'अपराध छिपाने' का आरोप लगाया है। उन्होंने यह भी दावा किया कि कोलकाता पुलिस को महिला डॉक्टर की कथित हत्या को 'ढंकने' और 'इसे आत्महत्या के रूप में दिखाने' का निर्देश दिया गया था।
'बंगाल में कोई भी महिला सुरक्षित नहीं'
मालवीय ने एक एक्स पोस्ट में लिखा कि कोलकाता के एक प्रमुख सरकारी अस्पताल में एक महिला डॉक्टर के साथ रेप किया गया और उसकी हत्या कर दी गई। ड्यूटी रूम से उसका नग्न शव बरामद किया गया। ममता बनर्जी सरकार अपराध को छिपाने की कोशिश कर रही है। कोलकाता पुलिस को इसे छिपाने और आत्महत्या के रूप में दिखाने के लिए कहा गया है। मीडिया को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। उन्होंने कहा कि संदेशखली से चोपड़ा तक पश्चिम बंगाल में कोई भी महिला सुरक्षित नहीं है।
CBI जांच की मांग
बीजेपी विधायक अग्निमित्र पॉल ने कहा कि जिस हालत में उसका शव मिला, वह पूरी तरह नग्न थी और उस पर चोट के निशान थे, ऐसा लग रहा है कि उसके साथ बलात्कार किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई। हम सीबीआई जांच की मांग करते हैं। आप शाम के बाद पोस्टमार्टम नहीं कर सकते, लेकिन उन्होंने यहां किया... अगर राज्य प्रणाली के तहत पोस्टमार्टम किया जाता है, तो सच्चाई दफन हो जाएगी। हम केंद्र सरकार के अस्पताल द्वारा दोबारा पोस्टमार्टम चाहते हैं। हम यही मांग करते हैं ताकि उसे न्याय मिले।
-
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान -
West Bengal Election 2026: बंगाल की ये 7 सीटें बना सकती हैं नया CM! जहां हार-जीत का अंतर 1000 वोट से भी था कम -
Anjali Arora Net Worth: 'काचा बादाम गर्ल' ने शुरू किया ये बिजनेस, कैसे छापेंगी नोट? कितनी संपत्ति की मालकिन?












Click it and Unblock the Notifications