Kolkata Rape-Murder Case: कोलकाता में लोगों ने घरों की लाइट बंद कर जताया विरोध, राजभवन में भी ब्लैकआउट

Kolkata Rape-Murder Case: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्‍पताल जूनियर डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के बाद पूरे देश में आक्रोश है। देश भर के डॉक्‍टर और समाजसेवी इस घटना के बाद से सड़कों पर उतरकर लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। वहीं मेडिकल प्रोफेशनल्स कई दिनों से हड़ताल पर हैं।

बुधवार को जहां कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में डॉक्टरों ने पीड़िता के लिए न्याय की मांग करते हुए मोमबत्ती जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं डॉक्‍टर के साथ हुई दरिंदगी से गुस्‍साएं कोलकाता के लोगों ने घरों की लाइफ बंद कर ब्‍लैकआउट किया है। इतना ही नहीं बंगाल के राज्‍यपाल ने भी विरोध स्‍वरूप राजभवन की लाइट बंद करवा दी और हाथ में मोमबत्‍ती लेकर विरोध जताया।

Kolkata Rape-Murder Case

कोलकाता में ब्लैकआउट

आरजी कर बलात्कार और हत्या पीड़िता के लिए न्याय की मांग को लेकर डॉक्टरों के विरोध प्रदर्शन के प्रति एकजुटता दिखाते हुए कोलकाता में पूर्ण ब्लैक आउट किया। काेलकाता के डॉक्टरों ने नागरिकों से रात 9 बजे से 10 बजे तक अपने घरों की लाइटें और मोमबत्तियां और टॉर्च बंद करने का आग्रह किया। यह ब्लैकआउट प्रदर्शनकारी डॉक्टरों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए किया गया था।

राज्‍यपाल ने मोमबत्‍ती जलाकर जताया विरोध

पश्चिम बंगाल राजभवन ने भी अपनी लाइटें बंद करके विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया। राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने मोमबत्ती जलाकर अपना समर्थन व्यक्त किया।

भाजपा ने लगाया ये आरोप

भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, जिसमें कहा "कोलकाता ने आरजी कर बलात्कार और हत्या पीड़िता के लिए न्याय की मांग कर रहे डॉक्टरों के विरोध प्रदर्शन के साथ एकजुटता दिखाते हुए पूर्ण ब्लैकआउट रखा।

इसके साथ ही मालवीय ने कहा पश्चिम बंगाल के लोगों का आरोप है कि ममता बनर्जी के संरक्षण में सक्रिय आपराधिक सिंडिकेट ने युवा महिला डॉक्टर की हत्या कर दी, क्योंकि वह बहुत कुछ जानती थी। मालवीय ने आगे आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री और कोलकाता पुलिस आयुक्त ने अपराध को छुपाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा पश्चिम बंगाल का मानना ​​है कि ममता बनर्जी के संरक्षण में काम करने वाले आपराधिक गिरोहों ने युवा महिला डॉक्टर की हत्या कर दी क्योंकि वह बहुत कुछ जानती थी।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+