लेडी डॉक्टर मर्डर: CBI का बड़ा एक्शन, थाना प्रभारी समेत एक और पूर्व प्रिंसिपल अरेस्ट
पश्चिम बंगाल के आरजी कर मेडिकल कॉलेज की घटना को लेकर बंगाल के चिकित्सक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। वे अपनी मांग पर पूरी होने जिद पर अड़े हैं। हालांकि विरोध में शामिल ट्रेनी चिकित्सक सरकार के वार्ता के प्रस्ताव पर सीएम आवास पहुंचे हैं, लेकिन वे चर्चा के दौरान पारदर्शिता लाने की मांग की कर रहे हैं। हालांकि सीएम ममता ने उनसे आग्रह किया है कि मामला न्यायालच में हैं, ऐसे में नियमों की अनदेखी नहीं की जा सकती।
सीबीआई के इस बडे एक्शन के बाद ट्रेनी डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के मामले में अब तक तीन लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इस मामले में पहली गिरफ्तारी संजय रॉय की हुई थी। सरकारी अस्पताल में कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ईडी के साथ मिलकर पहले से ही संदीप घोष की जांच कर रही है।

सीबीआई के इस एक्शन को लेकर एक जूनियर डॉक्टर ने कहा, "हम सबूतों के साथ छेड़छाड़ में शामिल होने के लिए कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष और ताला पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी अभिजीत मंडल की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। हम बहुत खुश हैं, क्योंकि सीबीआई ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। सीबीआई को अन्य लोगों को भी गिरफ्तार करना चाहिए जिन्होंने सबूतों के साथ छेड़छाड़ की है...।"
बता दें कि सीबीआई ने भ्रष्टाचार के आरोप में संदीप घोष और उसके तीन सहयोगियों को दो सितंबर को गिरफ्तार किया था। पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष फिलहाल 23 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में हैं। जहां से सीबीआई ने संदीप को आरजी कर मेडिकल कॉलेज रेप एंड मर्डर केस में अरेस्ट किया है।












Click it and Unblock the Notifications