'बीजेपी का अगला बड़ा लक्ष्य 2026 में पश्चिम बंगाल में सरकार बनाना है', कोलकाता में अमित शाह

Amit Shah in Kolkata: बीजेपी के दिग्गज नेता और केंद्रीय मंत्री रविवार को पश्चिम बंगाल के दौरे पर पहुंचा, जहां उन्होंने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इस दौरान कोलकाता में भाजपा के सदस्यता अभियान के शुभारंभ पर बोलते हुए केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारतीय जनसंघ की स्थापना की, जो तब से दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन गई है।

भाजपा के सदस्यता अभियान के उद्घाटन पर अमित शाह ने कहा, "जब आप बंगाल में भारतीय जनता पार्टी से जुड़ेंगे, तो बंगाल को कम्युनिस्टों और ममता दीदी के आतंक से मुक्त करने के संकल्प का भी हिस्सा बनेंगे। यह सीमावर्ती राज्य है और जिस तरह से राज्य प्रायोजित घुसपैठ हो रही है, अगर इसे रोकना है तो एक ही उपाय है, 2026 में भाजपा की सरकार बने।

Amit Shah

'2026 में भाजपा की सरकार बनानी होगी'

उन्होंने आगे कहा कि गाय और कोयले की तस्करी रोकने के लिए पश्चिम बंगाल में एक करोड़ भाजपा सदस्य बनाने होंगे। बंगाल में माताओं-बहनों की गरिमा का हनन हो रहा है। संदेशखली की घटना हो या आरजी कर की घटना, अगर इसे रोकना है तो 2026 में भाजपा की सरकार बनानी होगी। 2026 में भाजपा दो तिहाई बहुमत से पश्चिम बंगाल में सरकार बनाएगी।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में टीएमसी सरकार पर "राज्य प्रायोजित घुसपैठ" में शामिल होने का आरोप लगाया और घोषणा की कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का "अगला बड़ा लक्ष्य" 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में सरकार बनाना है।

पार्टी ने एक करोड़ सदस्यों का लक्ष्य रखा

शाह ने कहा, "हम सभी को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के सदस्य होने पर गर्व है। मुझे बंगाल के कार्यकर्ताओं पर भरोसा है कि हम सदस्यता संख्या में पीछे नहीं रहेंगे। पार्टी ने एक करोड़ सदस्यों का लक्ष्य रखा है। अगर हम आज के राजनीतिक दलों के इतिहास की जांच करें, तो पाएंगे कि अधिकांश जाति या परिवार के आधार पर चलते हैं। भारतीय जनता पार्टी अद्वितीय है, जिसके राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रधानमंत्री बिना किसी अन्य पृष्ठभूमि के साधारण कार्यकर्ता हैं।"

अमित शाह ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भी आलोचना की और कहा कि 2004 से 2014 तक यूपीए सरकार ने बंगाल को 2.9 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए, जबकि 2014 से 2024 तक एनडीए सरकार ने 7.74 लाख करोड़ रुपये दिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+