'कर्नाटक में BJP हारी तो सबसे ज्यादा खुश होने वाला इंसान मैं होऊंगा', कहने वाले कौन हैं TMC के ये नेता

टीएमसी ने कर्नाटक चुनाव के नतीजों से पहले भाजपा पर तंज कसा है। एक टीएसी नेता ने कहा कि पीएम मोदी के 100 कर्नाटक दौरे के बावजूद बीजेपी हारती है तो मुझे बेहद खुशी होगी।

Madan Mitra

Karnataka Election 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बीजेपी की सीटों के अनुमान के अन्य विपक्षी दलों के साथ टीएमसी एक नेता ने भाजपा की प्रदर्शन को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल (Karnataka Exit Polls 2023) को अंतिम आकलन के तौर पर तय नहीं किया जा सकता। अगर बीजेपी हार जाती है, तो मैं दुनिया का सबसे खुश होने वाले व्यक्ति होंगे।

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न होने के बाद विभिन्न एजेंसियों ने एग्जिट पोल के परिणाम जारी कर दिए हैं। ऐसे में पोल्स के नतीजों पर टीएमसी नेता मदन मित्रा (Madan Mitra) ने बीजेपी पर तंज कसा है।

गुरुवार तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता मदन मित्रा ने कहा, "एग्जिट पोल के नतीजों से अंतिम परिणाम तय नहीं किए जा सकते। अगर बीजेपी हार जाती है, तो मैं दुनिया का सबसे खुश व्यक्ति होऊंगा। क्योंकि मैंने देखा कि पीएम ने जिस तरह से बंगाल में चुनाव के दौरान फोकस किया था वैसे ही उन्होंने 100 बार कर्नाटक का दौरा किया। पीएम नरेंद्र मोदी के बार-बार दौरे के बावजूद अगर बीजेपी हार जाती है तो मुझे खुशी होगी।"

यह भी पढ़ें: कर्नाटक चुनाव में जीत का लोकसभा चुनाव पर क्या असर होगा? भाजपा या कांग्रेस की जीत के क्या मायने होंगे?

इस साल पश्चिम बंगाल में हुए पंचायत चुनाव के दौरान तृणमूल कांग्रेस के विधायक मदन मित्रा अपने एक बयान को लेकर सुर्खियों में आए थे। मदन मित्रा ने पत्रकारों से कहा था,'सींक कबाब कच्चे मांस को भूनकर शहद, घी, मक्खन, नींबू और नमक से गार्निश करके तैयार किये जायेंगे। पहले दो घंटों में पंचायत चुनाव खत्म हो।' मदन मित्रा के इस बयान के बाद भाजपा और एमसीपी (मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी) ने तीखी आलोचना की थी।

दरअसल, मदन मित्रा को पार्टी का रंगीला नेता कहा जाता है। वे अक्सर अपनी वेशभूषा और बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। उन्होंने कहा था कि पंचायत चुनाव में पार्टी 'सींक कबाब' बनाएगी। विधायक मदन मित्रा ने यह भी कहा था विपक्ष के पास कोई गोलकीपर नहीं है। हम 6-7 गोल तो आसानी से मार देंगे।

Recommended Video

      Eknath Shinde के घर मना जश्न, SC के फैसले को Bala Saheb Thackeray की बताई जीत | वनइंडिया हिंदी

      यह भी पढ़ें: CG News: पीसीसी चीफ मोहन मरकाम का बयान, कर्नाटक में होगी कांग्रेस की जीत

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+