CBI जांच के आदेशों पर भड़के अभिषेक बनर्जी, कहा- न्यायपालिका में 1-2 जजों की चल रही है मिलीभगत

कोलकाता, मई 28। टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने न्यायपालिका पर हमला बोला है। शनिवार को अभिषेक बनर्जी हल्दिया में एक रैली को संबोधित कर रहे थे तभी उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पश्चिम बंगाल में हाल के दिनों में हर मामले में सीबीआई जांच के आदेश दिए गए हैं, जो यह दिखाता है कि न्यायपालिक में 1-2 लोग ऐसे हैं जो बंगाल में हर मामले में सीबीआई जांच का आदेश दे रहे हैं।

Abhishek banerjee

हमने बीजेपी से बदला ले लिया है- अभिषेक बनर्जी

अभिषेक बनर्जी ने कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसियों की ओर से किए जा रहे उत्पीड़न का बदला हमने दो भाजपा सांसदों को टीएमसी में शामिल करके लिया है। उन्होंने कहा, "मुझे यह कहते हुए शर्म आती है कि न्यायपालिका में एक या दो लोग ऐसे हैं जो किसी के इशारे पर काम कर रहे हैं और मौन रखते हैं और बंगाल में हर मामले में सीबीआई जांच के आदेश दे रहे हैं।

'CBI और ईडी का गलत इस्तेमाल हो रहा है'

अभिषेक बनर्जी ने कहा है कि अगर आपको लगता है कि आप मेरे खिलाफ सच बोलने के लिए कार्रवाई करेंगे, तो मैं एक हजार बार सच बोलूंगा। आपको बता दें कि कलकत्ता उच्च न्यायालय ने पिछले कुछ महीनों में कई मामलों में सीबीआई जांच का आदेश दिया है, जिसमें स्कूल सेवा आयोग (एसएससी) द्वारा भर्ती अभियान भी शामिल है। ऐसे आदेशों को ही आड़े हाथ लेते हुए अभिषेक बनर्जी ने कहा है कि केंद्रीय जांच एजेंसियों CBI और ईडी का इस्तेमाल हमें धमकाने के लिए किया जा रहा है।

दो बीजेपी सांसदों ने ज्वॉइन की टीएमसी

अभिषेक बनर्जी ने आगे कहा है कि बंगाल का अपमान करने के लिए मुझे दो मामलों में फंसाने के लिए दिल्ली बुलाया जा चुका है। दिल्ली में बैठे लोग मुझे परेशान करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन हमने भी इस उत्पीड़न का बदला ले लिया और बीजेपी के दो सांसदों को टीएमसी में शामिल करा लिया। बता दें कि बैरकपुर के भाजपा सांसद अर्जुन सिंह पिछले हफ्ते टीएमसी में शामिल हुए, जबकि आसनसोल से सांसद रहे बाबुल सुप्रियो पिछले साल सितंबर में टीएमसी में आ गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+