'कॉलेज के अंदर शराब पीना हमारा अधिकार', जादवपुर विवि की छात्रा ने उठाई मांग, शिक्षा मंत्री का करारा जवाब
Jadavpur University Controversy: सोशल मीडिया पर इस वक्त वायरल हो रहे एक वीडियो ने लोगों में आक्रोश पैदा कर दिया है। वीडियो जाधवपुर विश्वविद्यालय की एक छात्रा का है जिसमें वह कह रही है कि सभी छात्रों को परिसर के अंदर धूम्रपान और शराब पीने का अधिकार है क्योंकि विश्वविद्यालय उनके दूसरे घर की तरह है। वहीं जब उनसे पूछा गया कि उन्हें अधिकार किसने दिया है, तो उसने जवाब दिया कि किसी को भी मुझे यह अधिकार नहीं देना चाहिए, मेरे पास यह अधिकार है।
बता दें कि छात्रा का यह बयान प्रथम वर्ष के स्नातक छात्र की मृत्यु के कुछ ही दिनों बाद आया है। इसके बाद, जादवपुर विश्वविद्यालय ने विश्वविद्यालय परिसर के अंदर शराब पर प्रतिबंध लगा दिया। वहीं वैध पहचान प्रमाण के बिना छात्रों के प्रवेश पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया जवाब
वहीं इस विवाद पर बात करते हुए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि जादवपुर यूनिवर्सिटी देश की प्रतिष्ठित संस्था रही है लेकिन जो घटना सामने आई है वह चिंताजनक और दुर्भाग्यपूर्ण है। यूजीसी ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। किसी भी छात्र को रैगिंग करने का अधिकार नहीं है। राज्य सरकार को इस पर अमल करना चाहिए हाई कोर्ट ने ऐसा करने को कहा है, यह उनकी जिम्मेदारी है।
रेडिट के यूजर ने दिया करारा जवाब
रेडिट पर एक व्यक्ति ने लिखा कि किसी भी सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करना वैध नहीं है और परिसर सार्वजनिक स्थान है, आप सोच सकते हैं कि यह आपका दूसरा घर है लेकिन यह आपका दूसरा घर नहीं है, आप इसके मालिक नहीं हैं। एक अन्य व्यक्ति ने कहा कि आप अधिकारों के बारे में बात कर रहे हैं और उन्हें पता नहीं है कि परिसर को सार्वजनिक स्थान माना जाता है और सार्वजनिक स्थान धूम्रपान पर प्रतिबंध लगाता है और मुझे लगता है कि शराब पीना आम बात नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications