भारत-बांग्लादेश सीमा पर 1.30 करोड़ के सोने के बिस्कुट संग महिला गिरफ्तार, दो हजार के लिए की तस्करी

भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ ने महिला को सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस काम के लिए 2,000 रुपए मिलने वाले थे।

Indo Bangladesh border

भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ को एक बडी कामयाबी हाथ लगी है। बीते गुरुवार को पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में 27 सोने के बिस्कुट के साथ एक महिला को पकडा है। महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला बांग्लादेश की रहने वाली है। महिला के पास से बरामद सोने के बिस्कुट की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 1.30 करोड़ रुपए बताई जा रही है। इनका वजन 2 किलो 145 ग्राम बताया गया है।

पूछताछ में जानकारी मिली है कि महिला की पहचान मनिका धर (34), जिला चित्तागोंग, बांग्लादेश के रूप में की गई है। दरअसल, भारतीय चेक पोस्ट पर तैनात बीएसएफ की महिला कर्मियों को सूचना मिली कि एक बांग्लादेशी तस्कर सोना लेकर सीमा पार करने वाला है। वहां पहुंचने पर महिला जवानों ने रोककर संदिग्ध की तलाशी ली तो उसके कपड़ों में छुपाकर रखे सोने के बिस्किट मिले।

2,000 रुपए में सोने की तस्करी

पूछताछ के दौरान, तस्कर ने स्वीकार किया कि उसे पश्चिम बंगाल के बारासात में एक अज्ञात व्यक्ति को सोने की बिस्कुट देने का निर्देश दिया गया था। उसने यह भी स्वीकार किया कि वह पहली बार सोने की तस्करी कर रही थी और उसे इस काम के लिए 2,000 रुपए मिलने वाले थे। तस्कर और जब्त की गई सोने के बिस्कुट को बाद में आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए कस्टम ऑफिस पेट्रापोल को सौंप दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+