पश्चिम बंगाल में भारी बारिश को लेकर 'ऑरेंज अलर्ट', ये जिले होंगे सबसे प्रभावित
कोलकाता, अक्टूबर 02: बंगाल की खाड़ी से उठे 'गुलाब' चक्रवात भले ही गुजर गया हो लेकिन पश्चिम बंगाल में चक्रवात के बाद कई जिलों में भारी बारिश देखने को मिली है। राज्य के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश के चलते बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। वहीं मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसी बीच शनिवार का राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कालीपुर में बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया।

Recommended Video
भारत मौसम विभाग के पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के अलीपुर में स्थित मौसम विभाग ने शनिवार को ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की ओर से जारी ऑरेंज एवं येलो अलर्ट में कहा गया है कि उत्तर बंगाल के कई जिलों के साथ-साथ अन्य जिलों में भी भारी बारिश होगी।उत्तर बंगाल के दार्जीलिंग, कलिम्पोंग, अलीपुरदुआर, मालदा, मुर्शीदाबाद, जलपाइगुड़ी, उत्तर दिनाजपुर एवं दक्षिण दिनाजपुर में शनिवार (2 अक्टूबर) से सोमवार (4 अक्टूबर) तक भारी बारिश होने का अनुमान है।
मौसम विभाग के मुताबिक, इस चक्रवात का इसर दक्षिणी बंगाल में देखने को मिलेगा। यहां पर 3 और 4 अक्टूबर के बीच कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान लगाया गया है। राज्य प्रशासन ने इस दौरान लोगों को घरों में रुकने की सलाह दी है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने फसलों के भारी नुकसान और बाढ़ जैसे हालात बनने की भी आशंका जाहिर की है। बारिश का पहाड़ी इलाकों में भारी काफी असर देखने को मिलेगा।
इसके पहले दक्षिण बंगाल के आसनसोल में लगाातर दो दिन की बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। आसनसोल जिले के कई इलाकों में बाढ़ आ गयी थी। भारी बारिश की वजह से बंगाल के कई जिलों में आयी बाढ़ का मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को हवाई सर्वेक्षण किया। हेलीकॉप्टर से बाढ़ग्रस्त इलाकों का जायजा लेने के दौरान तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने अपने मोबाइल फोन से बाढ़ की तस्वीरें भी लीं।
ममता बनर्जी ने कालीपुर में कहा कि दामोदर वैली कॉर्पोरेशन के पानी छोड़ने की वजह से बंगाल के 8 जिले बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। 4 लाख लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। एक लाख मकान क्षतिग्रस्त हो गये हैं।
-
Uttarakhand mausam पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी से जबरदस्त ठंड, आज भी देहरादून समेत 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट -
Uttar Pradesh Weather Alert: ईद पर बदला मौसम! नोएडा में धुंध? Lucknow समेत 25 जिलों में आंधी, ओलावृष्टि कहां? -
Bengaluru में भारी बारिश बढ़ाएगी जोखिम! Bescom ने जारी किया सिक्योरिटी अलर्ट, क्या आपके लिए है खतरा? -
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
कौन थे कैप्टन राकेश रंजन? होर्मुज में 18 दिनों से फंसा था शिप, अब हुई मौत, परिवार की हो रही है ऐसी हालत -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO












Click it and Unblock the Notifications