अमित शाह के आरोपों पर भड़के सौगत रॉय, कहा- 'शोवा मजूमदार की मौत के लिए TMC जिम्मेदार नहीं'

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में सियासी पारा चरम पर है, आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है तो वहीं सोमवार को गृहमंत्री अमित शाह ने सीएम ममता बनर्जी और उनकी सरकार पर करारा वार किया। उन्होंने कहा कि टीएमसी के गुंडों ने बंगाल की बेटी शोवा मजूमदार को बेरहमी से पीट कर मार डाला। उनके परिवार का दर्द ममता दीदी को लंबे समय तक सताता रहेगा। दरअसल हाल ही में बीजेपी कार्यकर्ता गोपाल मजूमदार की 85 वर्षीय मां शोवा मजूमदार की गुंडों ने पिटाई कर दी थी। जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्तपाल में भर्ती करवाया गया, लेकिन हालत में सुधार नहीं आया और सोमवार को उनका निधन हो गया।

Recommended Video

    Bengal में पिटाई से घायल BJP Worker की मां Shova Majumdar की मौत, निशाने पर TMC | वनइंडिया हिंदी
    शोवा मजूमदार की मौत के लिए TMC जिम्मेदार नहीं: सौगत रॉय

    जिसके बाद से बीजेपी नेता टीएमसी और ममता बनर्जी पर हमलावर हैं। इस बार में टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने अमित शाह के आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि वो बेबुनियाद इल्जाम लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुझे गोपाल की मां के निधन का बहुत अफसोस है। वो बहुत बुजुर्ग थीं और उन्हें कई बीमारियां भी थी, एक महीने पहले बीजेपी कार्यकर्ता गोपाल मजूमदार और एक टीएमसी समर्थक के बीच झड़प हुई। इस झड़प में गोपाल नीचे गिर गया गोपाल की मां यह सोचकर घबरा गई कि उसके बेटे पर हमला किया जा रहा है और वो गिर गईं, उनके जाने का गम हमें भी है लेकिन टीएमसी इन सब बातों के लिए जिम्मेदार नहीं है।

    अमित शाह पर भड़कीं ममता बनर्जी

    तो वहीं सीएम ममता बनर्जी ने भी अमित शाह के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि मुझे नहीं पता महिला का निधन कैसे हुआ, लेकिन मैं महिलाओं पर होने वाली हिंसा के खिलाफ हूं। अमित शाह ट्वीट करके कहते हैं कि बंगाल का क्या हाल है, लेकिन उनसे पूछिए कि यूपी के क्या हालात हैं? हाथरस के क्या हालात हैं। हम पर उंगली उठाने वाले पहले अपने गिरेबान में झांके तो ही सही होगा।

    क्या कहा था गोपाल मजूमदार

    उत्तर 24 परगना जिले के बीजेपी कार्यकर्ता गोपाल मजूमदार का आरोप है कि उनको टीएमसी ने गुंडों ने पीटा था क्योंकि वो बीजेपी के लिए काम करते हैं। इस घटना में उनके सिर और हाथ पर चोटें आईं। मारपीट के दौरान बदमाशों ने उनकी 85 वर्षीय मां शोवा मजूमदार को भी धक्का दिया, जिसमें वो घायल हो गईं। शोवा की फोटो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+