त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में पिछड़ी कांग्रेस के लिए ममता बनर्जी के राज्य से खुशखबरी, देखिए Video

पश्चिम बंगाल की सागरडिघी विधानसभा सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार बाइरोन विश्वास फिलहाल सबसे आगे चल हैं। यहां दूसरे नंबर पर तृणमूल कांग्रेस है।

राहुल गांधी

West Bengal-Sagardighi byelection: देश के तीन राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में हाल में हुए मतदान के बाद आज मतगणना हो रही है। इन तीनों राज्यों में जहां कांग्रेस को निराशा हाथ लगी है वहीं पश्चिम बंगाल से उसके लिए बड़ी खुशखबरी आई है। पश्चिम बंगाल में सागरडिघी सीट पर हो रहे उपचुनाव में उसके प्रत्याशी ने तृणमूल कांग्रेस के निकटतम से बढ़त बना ली है। इस सीट पर बढ़त की खबर मिलते ही कई जगहों पर कांग्रेस के कार्यकर्ता खुशी से झूमते नजर आए।

कांग्रेस-तृणमूल कांग्रेस में हो रही टक्कर

निवार्चन आयोग की वेबसाइट पर जारी आंकड़ों के मुताबिक, फिलहाल पश्चिम बंगाल की सागरडिघी विधानसभा सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार बाइरोन विश्वास ने फिलहाल 50167 वोट हासिल कर सबसे आगे चल रहे हैं। वह बाकी उम्मीदवारों से आगे चल रहे हैं। इस सीट पर दूसरे नंबर पर त्रृणमूल कांग्रेस के देबाशीष बनर्जी हैं जिनको 38385 वोट मिले हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार यहां तीसरे नंबर पर हैं।

तीसरे नंबर पर है बीजेपी

यहां बीजेपी के उम्मीदवार दिलीप शाहा को 16934 वोट मिले हैं। इसके अलावा इस सीट पर इंडियन नेशनल सोशलिस्ट फोर्सेस के कलीमुद्दीन एसके को केवल 290 मत मिले हैं जबकि इसी सीट से आमरा बंगाली पार्टी के प्रत्याशी डॉ धनंजय बनर्जी को 111 वोट हासिल हुए हैं।

नोटा में भी पड़ रहे वोट

सोशल डिमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया के मोनिरूजमान को 229, भारतीय न्याय अधिकार रक्षा पार्टी के उम्मीदवार रविंद्र कुमार पंडित को 208 और निर्दलीय उम्मीदवार अरविंद चौधरी को 464 तथा निर्दलीय उम्मीदवार मानिक फूलमणि को 531 वोट मिले हैं। इसके साथ ही नोटा में भी 480 वोट पड़े हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+